फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   student slaps teacher in dehradun.

5वीं की छात्रा को आया गुस्सा, मैडम को जड़ा थप्पड़

Mon, 13 Jul 2015 03:15 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 13 Jul 2015 03:15 PM IST
विज्ञापन
student slaps teacher in dehradun.

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एक स्कूल में अजब मामला प्रकाश में आया है। किसी बात पर गुस्साई पांचवीं कक्षा की एक छात्रा ने अपनी टीचर को ही थप्पड़ जड़ दिया।

विज्ञापन


इससे गुस्साए शिक्षक ने भी छात्र को उल्टा थप्पड़ मार दिया। मामला थाने तक पहुंच गया। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। मामला दो-तीन दिन पहले का है। प्रेमनगर के निकट स्थित एक स्कूल में एक छात्रा ने अभिभावकों से उत्पीड़न की शिकायत की।
विज्ञापन


इस पर अभिभावक स्कूल प्रबंधक से मिलने पहुंच गए। शिकवा-शिकायतों का सिलसिला चल ही रहा था कि इस बीच मौके पर संबंधित टीचर भी पहुंच गईं। टीचर ने जब बच्ची की हरकतों का चिट्ठा खोलना शुरू किया तो पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची को गुस्सा आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधन ने पूरे मामले की बनाई हुई है वीडियो

student slaps teacher in dehradun.

नाराज बच्ची ने सीधे टीचर को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर टीचर को भी गुस्सा आ गया और उन्होंने उस छात्रा को एक थप्पड़ मार दिया। गुस्साए अभिभावक वहां से लौट गए और बच्ची का दून हॉस्पिटल में मेडिकल कराया।

इसके बाद उन्होंने थाना वसंत विहार में एक लिखित शिकायत दी। शिकायत पर खबर लिखे जाने तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। एसओ वसंत विहार ओमवीर रावत ने बताया कि दोनों पक्षों को सुना जा रहा है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि बच्ची के पिता का आरोप है कि पुलिस मामले में शिकायत करने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बच्ची की लगातार शिकायतें आ रही थीं।

इस बाबत कई बार उसके अभिभावकों को बुलाकर समझाया भी गया था। घटना वाले दिन भी बच्ची और उनके अभिभावकों को समझाया जा रहा था। प्रबंधन ने पूरे मामले की वीडियो भी बनाई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed