फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student Politics Police put a check on quarrelsome student leaders before the elections Dehradun news

Dehradun: चुनाव से पहले झगड़ालू छात्र नेताओं पर अंकुश, 28 के खिलाफ मुचलका पाबंद करने की कार्रवाई

Tue, 24 Sep 2024 08:44 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 24 Sep 2024 08:44 AM IST
सार

विभिन्न छात्र संगठगनों के 28 छात्र नेताओं के खिलाफ मुचलका पाबंद करने की कार्रवाई की गई है। अब प्रशासन की ओर से सभी को नोटिस जारी होंगे।

विज्ञापन
Student Politics Police put a check on quarrelsome student leaders before the elections Dehradun news
छात्र संघ चुनाव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

छात्र संघ चुनावों से पहले पुलिस ने झगड़ालू छात्र नेताओं पर अंकुश लगाने की तैयारी की है। विभिन्न छात्र संगठनों के कुल 28 छात्र नेताओं को मुचलका पाबंद करने की कार्रवाई पुलिस की ओर से की गई है। अब जल्द ही प्रशासन की ओर से इन छात्र नेताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा हर थाना प्रभारी को ऐसे सभी छात्र नेताओं की निकटतम निगरानी करने के निर्देश कप्तान की ओर से दिए गए हैं।एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अगले माह से छात्र संघ चुनाव शुरू हो सकते हैं। इसके लिए सभी महाविद्यालयों में तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं। मगर, इसके लिए पुलिस ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हर बार छात्र संघ चुनावों में झगड़ा, मार पिटाई व बलवा आदि की घटनाएं सामने आती हैं। पुलिस जांच में इन सब मामलों में कुछ गिने चुने छात्र नेताओं के नाम सामने आते हैं। जांच में यह भी सामने आता है कि इनकी प्रत्यक्ष रूप से भूमिका हो या नहीं लेकिर अप्रत्यक्ष रूप से जरूर रहती है। ऐसे में पुलिस इन सभी छात्र नेताओं की निगरानी में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुचलका पाबंद करने की कार्रवाई

इस संबंध में थाना डालनवाला पुलिस को झगड़ालू छात्र नेताओं की सूची तैयार करने को कहा गया था। ताकि, इनके खिलाफ पहले से ही मुचलका पाबंद करने की तैयारी की जा सके। पुलिस ने इस क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) के पांच, नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के 13, आर्यन ग्रुप के आठ, यूवीएस और दिवाकर ग्रुप के एक-एक छात्र नेता को इस सूची में शामिल किया है।



ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  शिक्षा से वंचित दिव्यांग बच्चों की होगी गणना, प्रबंधकीय पदों पर कितनी महिलाएं, होगा सर्वे

इन छात्र नेताओं के कारण शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के मद्देनजर सभी के खिलाफ मुचलका पाबंद करने की कार्रवाई की गई है। अब प्रशासन इसमें अगली कार्रवाई करेगा। एसएसपी ने बताया कि यह सूची और भी लंबी हो सकती है। इसकी तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed