फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student killed in Road Accident Not Wear helmet

दर्दनाक हादसे में चली गई घर के इकलौते चिराग की जान, हेलमेट पहना होता तो बच जाती जिंदगी

Mon, 26 Nov 2018 08:17 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 26 Nov 2018 08:17 AM IST
विज्ञापन
Student killed in Road Accident Not Wear helmet
मृतक छात्र

हरिद्वार बाईपास पर रविवार सुबह हुए हादसे में बाइक पर पीछे बैठे छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसने हेलमेट नहीं पहना था और सिर में गंभीर चोट उसकी मौत का कारण बनी। मरने वाला छात्र परिवार में इकलौती संतान था। हादसे में बाइक चला रहा छात्र भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। लिहाजा मामले में कोई कार्रवाई भी नहीं की।

विज्ञापन


मृतक की पहचान शौर्य राजपूत पुत्र राकेश राजपूत निवासी सिटी गेट ऋषिकेश के रूप में हुई है। छात्र का परिवार बिजनौर जनपद के गांव गजरौला शिव का रहने वाला है। जबकि, घायल छात्र का नाम साहिल कुमार पुत्र अरुण कुमार है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शौर्य राजपूत चार माह पहले ग्राफिक एरा विवि में पढ़ने आया था। वह अपने एक रिश्तेदार के यहां क्लेमेंटटाउन में रह रहा था। रविवार सुबह शौर्य और साहिल अपने एक दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए मालदेवता जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वे जैसे ही रिस्पना पुलिस पहुंचे तो उन्होंने मालदेवता जाने की योजना बदल दी और वापस लौटने लगे। साहिल बाइक चला रहा था जबकि शौर्य पीछे बैठा था। करीब साढ़े आठ बजे वे कारगी चौक के पास पहुंचे तो आगे चल रहे लोडर टेंपो के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए।
 

साहिल ने भी तेजी से ब्रेक लगाए तो पीछे बैठा शौर्य उछलकर आगे खड़े लोडर टेंपो से टकराने के बाद सड़क पर जा गिरा। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों ने उसे महंत इंद्रेश अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

पटेलनगर कोतवाली प्रभारी सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि परिजनों ने जिलाधिकारी से आज्ञा लेने के बाद पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। लिहाजा पंचायत नामा की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed