{"_id":"641a11d98610486f3400d3d5","slug":"student-hanged-himself-hostel-room-dehradun-news-c-5-drn1037-109796-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: बीएससी के छात्र ने किया सुसाइड, पीजी हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: बीएससी के छात्र ने किया सुसाइड, पीजी हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Wed, 22 Mar 2023 04:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 04:28 PM IST
सार
मृतक की पहचान आकाश चौहान निवासी गांव धुरोगी, पोस्ट हिंडोलाखाल, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
शव
- फोटो : istock
विस्तार
देहरादून में एक छात्र ने पीजी हॉस्टल में फांसी लगाकर जान दे दी। छात्र बाबा फरीद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बीएससी आईटी प्रथम वर्ष में पढ़ता था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। बुधवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया। उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर प्रेमनगर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मंगलवार को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि सुद्धोवाला स्थित एक पीजी हॉस्टल में छात्र ने कमरा अंदर से बंद कर लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो छात्र का भाई और अन्य लोग भी मौजूद थे। लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर देखा कि छात्र फंदे पर लटका था। उसे तत्काल इमरजेंसी सेवा से प्रेमनगर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान आकाश चौहान निवासी गांव धुरोगी, पोस्ट हिंडोलाखाल, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन