फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student groups fighting and firing outside the college Jhabrera Roorkee uttarakhand news in hindi

Roorkee: परीक्षा के बाद कॉलेज में भिड़े छात्रों के दो गुट, जमकर चलीं बेल्टें, अचानक फायरिंग से मची अफरातफरी

Sun, 09 Apr 2023 09:54 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, झबरेड़ा (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, झबरेड़ा (रुड़की) Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 09 Apr 2023 09:54 AM IST
सार

परीक्षा खत्म होने के बाद सभी छात्र कॉलेज से बाहर आ रहे थे। इस बीच छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि इस बीच एक गुट की ओर से तमंचे से हवाई फायरिंग की गई।

विज्ञापन
Student groups fighting and firing outside the college Jhabrera Roorkee uttarakhand news in hindi
उत्तराखंड पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि जमकर बेल्टें चलीं। बताया जा रहा है कि इस दौरान गुट ने हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। साथ ही एक छात्र की तहरीर पर तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

झबरेड़ा थाना क्षेत्र में एक डिग्री काॅलेज है। शनिवार सुबह कॉलेज में परीक्षा थी। बताया जा रहा है कि दोपहर को परीक्षा खत्म होने के बाद सभी छात्र कॉलेज से बाहर आ रहे थे। इस बीच छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि इस बीच एक गुट की ओर से तमंचे से हवाई फायरिंग की गई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Haldwani Crime: बरातघर में महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी, हत्या के बाद दीवार से टांग दिया गया शव

विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के छात्रों और लोगों में अफरातफरी मच गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों गुटों के छात्र मौकेेेे से फरार हो गए। इस मामले में कुरसेली खानमपुर निवासी मनजीत ने पुलिस को तहरीर दी। एसओ दीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जैकी व दो अज्ञात निवासी गांव टिकौला, मंगलौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed