फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student from delhi commited suicide in Haridwar Rishikul vidyapeeth Hostel

दादा की मौत से सदमे में आया 15 साल का पोता, स्कूल के हॉस्टल में फांसी लगाकर दे दी जान

Sat, 15 Sep 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 15 Sep 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
Student from delhi commited suicide in Haridwar Rishikul vidyapeeth Hostel
suicide

मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले एक छात्र ने ऋषिकुल विद्यापीठ छात्रावास में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि कक्षा आठ का यह छात्र अपने दादा की मौत के बाद से अवसाद में था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना बृहस्पतिवार देर रात की है। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन


मूल रूप से दिल्ली करवाल नगर उत्तर पूर्वी निवासी 15 वर्षीय किशोर ऋषिकुल विद्यापीठ संस्कृत महाविद्यालय में आठवीं कक्षा में पढ़ता था। रोजाना की तरह बृहस्पतिवार रात भी छात्रावास के सभी छात्र सो गए थे। देर रात करीब दो बजे एक छात्र कमरे से बाहर निकला था। जैसे ही वह बरामदे में पहुंचा तो उसकी चीख निकल गई।

विज्ञापन

शव धोती के फंदे से छत पर लगी बल्ली के सहारे झूल रहा था

Student from delhi commited suicide in Haridwar Rishikul vidyapeeth Hostel
जांच करती पुलिस

छात्र के शोर मचाने पर छात्रावास के अन्य छात्र और प्रबंधन के लोग भी एकत्र हो गए। उन्होंने देखा कि बरामदे में एक छात्र का शव धोती के फंदे से छत पर लगी बल्ली के सहारे झूल रहा था।

ऋषिकुल विद्यापीठ प्रबंधन की सूचना पर मायापुर चौकी प्रभारी गिरीश चंद्र तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने घटना की सूचना छात्र के परिजनों को दे दी।

शुक्रवार सुबह ही परिजन हरिद्वार पहुंच गए थे। चौकी प्रभारी गिरीश चंद्र ने बताया कि छात्र के दादा की हाल ही में मौत हुई थी। तब से वह मानसिक तनाव में चल रहा था। शायद इसी वजह से उसने आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed