फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   student drown in kosi river in kashipur

दोस्तों के साथ गर्जिया मंदिर घूमने गया था, नहाने के दौरान कोसी नदी में डूबने से छात्र की मौत

Sun, 07 Jul 2019 10:38 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Jul 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
student drown in kosi river in kashipur
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

काशीपुर से अपने दोस्तों के साथ गर्जिया मंदिर घूमने आया 12वीं कक्षा का छात्र कोसी नदी में डूब गया। हादसा नहाने के दौरान हुआ। काशीपुर के मोहल्ला गढ़वाल सभा जसपुर खुर्द निवासी चंदन सिंह रावत का 17 वर्षीय बेटा संदीप रावत अपने दोस्त शुभम रावत और सचिन के साथ शनिवार सुबह गर्जिया आया था।

विज्ञापन


इस दौरान तीनों दोस्त झूला पुल के पास कोसी में नहाने लगे। इसी बीच, संदीप डूबने लगा तो उसके दोस्तों ने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे गर्जिया चौकी प्रभारी अजेंद्र प्रसाद और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने संदीप को तलाशा।
विज्ञापन


पानी गंदा होने के कारण करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद उसे निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना संदीप के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव संयुक्त चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रविवार को होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed