फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   student dead in road accident

पहाड़ से गिरी कार छात्रा की दर्दनाक मौत

Wed, 06 Nov 2013 06:35 PM IST
अमर उजाला,नौगांव (उत्तरकाशी)
अमर उजाला,नौगांव (उत्तरकाशी) Updated Wed, 06 Nov 2013 06:35 PM IST
विज्ञापन
student dead in road accident
नौगांव से बड़कोट जा रही कार यमुनोत्री राजमार्ग पर मुराड़ी गांव के समीप करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवती की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


गहरे खड्ड में जा गिरी कार
बुधवार दोपहर दो बजे बड़कोट गांव निवासी दीपक पुत्र दर्शन लाल और भाटिया गांव निवासी नीलम पुत्री स्व. दर्शन मारुति जेन कार से नौगांव से बड़कोट लौट रहे थे, तभी मुराड़ी गांव के पास कार अनियंत्रित होकर गहरे खड्ड में जा गिरी। हादसे में नीलम (22 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार चला रहा दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव पहुंचाया गया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे देहरादून रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कार की स्पीड तेज
दुर्घटना का कारण वाहन की तेज गति बताई जा रही है। मृतका नीलम ने हाल ही में बीटेक किया था। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य केंद्र पहुंची उसकी मां मूर्छित होकर गिर पड़ी। हादसे के बाद से भाटिया एवं बड़कोट गांव में शोक का माहौल है। नगर पंचायत अध्यक्ष अतोल रावत, नौगांव व्यापार मंडल अध्यक्ष शशिमोहन राणा सहित सभी लोगों ने इस हादसे पर दु:ख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed