फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Student commits suicide after failing in 12th Board exam

Student commits suicide: 12वीं की बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर दी जान, ननिहाल में पेड़ से लटका मिला शव

Wed, 08 Jun 2022 02:35 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर/कपकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर/कपकोट Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 08 Jun 2022 02:35 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार छात्र इंटर की बोर्ड परीक्षा में फेल हो गया था। प्रथमदृष्टया फेल होने के कारण ही छात्र के जान देने का अंदेशा जताया जा रहा है। मामले में किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Student commits suicide after failing in 12th Board exam
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंटर की परीक्षा में फेल होने पर एक छात्र ने जान दे दी। छात्र का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव पेड़ से उतारा। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। कपकोट थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बोरबलड़ा गांव निवासी मनोज सिंह दानू (17) हल्द्वानी के किसी विद्यालय से पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन


उसने 12वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी। इन दिनों वह अपने ननिहाल सोराग गांव के तोक उंगीया (धूर) आया हुआ था। वह 12वीं में फेल हो गया था। सोमवार को परीक्षा परिणाम आने के बाद से वह परेशान था। मंगलवार सुबह उसका शव घर से कुछ दूरी पर पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने छात्र के फंदे पर लटके होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना के आधार पर कपकोट थाने से एसआई विवेक चंद्र के नेतृत्व में टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस टीम ने मनोज के शव को ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ से उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  जामा मस्जिद जाने से रोकने का यति नरसिंहानंद ने किया विरोध, कहा- हरहाल में अकेला जाऊंगा

उसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। पुलिस के अनुसार छात्र इंटर की बोर्ड परीक्षा में फेल हो गया था। प्रथमदृष्टया फेल होने के कारण ही छात्र के जान देने का अंदेशा जताया जा रहा है। मामले में किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। मामले की जांच की जा रही है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed