Uttarakhand: जामा मस्जिद जाने से रोकने का यति नरसिंहानंद ने किया विरोध, कहा- हरहाल में अकेला जाऊंगा
यति नरसिंहानंद गिरि ने कहा कि जब दूसरे वर्ग के लोग मुझे और नूपुर शर्मा को मरवाने की खुली धमकियां देते हैं तब वैमनस्यता नहीं फैलती। कहा कि कट्टरपंथियों को खुश करने के लिए सरकार लोकतांत्रिक अधिकार को कुचलना चाहती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के डासना स्थित देवी मंदिर के महंत एवं जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि के 17 जून को दिल्ली जामा मस्जिद जाने के एलान के बाद एसडीएम गाजियाबाद ने नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में जामा मस्जिद जाने के कार्यक्रम को निरस्त करने के लिए कहा, जिसका यति नरसिंहानंद ने वीडियो जारी कर विरोध किया। कहा, 17 जून को वह हर हाल में दिल्ली जामा मस्जिद जाएंगे।
मंगलवार को यति नरसिंहानंद गिरि ने वीडियो जारी कर कहा कि वह 17 जून को दिल्ली जामा मस्जिद में कुछ कंप्यूटर और किताबें लेकर अकेले जाएंगे, ताकि वह देश के मौलानाओं को सच्चाई बता सकें, लेकिन सरकार ने मस्जिद जाने से रोकने के लिए नोटिस भेजा है।
ये भी पढ़ें...Gupta Brothers: कोठी पर छापा पड़ने से लेकर बेटे की शादी तक विवादों में रहे, तिजोरी के बारे में जान रह जाएंगे हैरान
नोटिस में कहा है कि जामा मस्जिद में जाने से दो वर्गों में वैमनस्यता फैल सकती है। यति ने कहा कि जब दूसरे वर्ग के लोग मुझे और नूपुर शर्मा को मरवाने की खुली धमकियां देते हैं तब वैमनस्यता नहीं फैलती। कहा कि कट्टरपंथियों को खुश करने के लिए सरकार लोकतांत्रिक अधिकार को कुचलना चाहती है।