फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Strong arrangements for cyber security in university instructions to keep information of students safe

Uttarakhand: राज्य विवि में साइबर सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम, छात्रों की जानकारी सुरक्षित रखने के निर्देश

Tue, 09 Jun 2026 08:09 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 09 Jun 2026 08:09 AM IST
सार

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने छात्रों की जानकारी सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि
डिजिटल जानकारी की सुरक्षा एक चुनौती है। सभी विश्वविद्यालयों को डिजिटल सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने होंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 में डीपीडीपी अधिनियम लागू किया है।

विज्ञापन
Strong arrangements for cyber security in university instructions to keep information of students safe
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

राज्य विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं की जानकारी सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने भारत सरकार के डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम (डीपीडीपी) का पालन सुनिश्चित करने को भी कहा।शिक्षा मंत्री ने शासकीय आवास पर राज्य विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक की।

विज्ञापन


उन्होंने कुलपतियों को विश्वविद्यालयों के वेब अनुप्रयोगों को साइबर खतरों से बचाने के निर्देश दिए। जानकारी लीक रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा गया। मंत्री ने कहा कि वर्तमान में डिजिटल जानकारी की सुरक्षा एक चुनौती है। सभी विश्वविद्यालयों को डिजिटल सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने होंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 में डीपीडीपी अधिनियम लागू किया है।

विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों की मान्यता के लिए नियमावली जारी, मदरसे छोड़ अन्य में कैसे होगी लागू

विज्ञापन
विज्ञापन

यह अधिनियम साइबर सुरक्षा, जानकारी गोपनीयता और ऑनलाइन धोखाधड़ी रोकने के लिए है। राज्य विश्वविद्यालयों को भी साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए उचित कदम उठाने होंगे। बैठक में सचिव उच्च शिक्षा बीवीआरसी पुरुषोत्तम, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, कुलपति कुमाऊं विवि प्रो. डीएस रावत, कुलपति श्रीदेव सुमन विवि प्रो. एनके जोशी, कुलपति सोबन सिंह जीना विवि प्रो.एसपीएस बिष्ट, कुलपति संस्कृत विवि प्रो. रमाकांत पाण्डेय, कुलपति तकनीकी विवि प्रो. तृप्ता ठाकुर, अपर सचिव उच्च शिक्षा मनुज गोयल, निदेशक उच्च शिक्षा डाॅ.वीएन खाली आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed