Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Strike of sewer workers ends, return to work in hospital

Dehradun News: उपनलकर्मियों की हड़ताल खत्म, अस्पताल में काम पर लौटे

Tue, 20 Feb 2024 02:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Strike of sewer workers ends, return to work in hospital
I
विज्ञापन

सोमवार को 50 फीसदी उपनलकर्मी अपने कार्यस्थल पर लौट आए
I
Iदून अस्पताल में आए मरीजों को अधिक परेशान नहीं होना पड़ा I
Iलंबित मांगों पर आश्वासन मिलने के बाद उपनलकर्मियों ने हड़ताल सोमवार को खत्म कर दी। सोमवार को 50 फीसदी उपनलकर्मी अपने कार्यस्थल लौट आए जिससे मरीजों की परेशानी कुछ कम हुई। दून अस्पताल में आए मरीजों को अधिक परेशान नहीं होना पड़ा। मालूम हो कि विभिन्न मांगों को लेकर एकता विहार स्थित धरना स्थल पर उपनलकर्मियों का धरना चल रहा था।I
Iउपनल कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि शासन स्तर से बात होने के बाद सेवाएं शुरू करने का फैसला किया गया है। सोमवार को 50 फीसदी कर्मचारी हड़ताल से काम पर लौट आ गए हैं। मंगलवार को सभी कर्मी काम पर लौट आएंगे। बताया, शासन से आश्वासन में कर्मचारियों की 15 फीसदी सैलरी बढ़ाने पर बात हुई है। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि कर्मचारियों को निकाला नहीं जाएगा। कर्मचारियों को सेवा विस्तार भी मिलेगा।
विज्ञापन

I
I
I
Iपरेशान हुए थे बाकी कर्मचारीI
Iकर्मचारियों की हड़ताल का असर ऐसा रहा कि अस्पताल में मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा था। कर्मचारियों की कमी होने की वजह से मेडिकल छात्रों और इंटर्न को काम करना पड़ा। बिलिंग और रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों को परेशानी हो रही थी क्योंकि यहां पर मेडिकल छात्र और इंटर्न काम नहीं कर पा रहे थे। दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. धनंजय डोभाल ने बताया कि कर्मचारियों के आने से राहत मिल गई है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article