फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   strike of medical store

मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे, यहां मिलेगी दवाएं

Fri, 28 Mar 2014 01:24 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 28 Mar 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
strike of medical store

शहर के मेडिकल स्टोर शुक्रवार को बंद रहेंगे। अगर किसी रोगी को जरूरत पड़े तो दून अस्पताल, कोरोनेशन, दून महिला चिकित्सालय आदि अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर दवा ले सकता है।

विज्ञापन


इसके अलावा सीएमआई, इंद्रेश अस्पताल, सिनर्जी और हिमालयन इंस्टीट्यूट जौली ग्रांट के मेडिकल स्टोर भी इमरजेंसी और इंडोर मरीजों के लिए खुले रहेंगे।

दवा व्यवसाय में शेड्यूल एच-1 लागू करने के विरोध में भारत बंद के तहत डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर शहर के मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे।

ओपीडी के मरीजों को नहीं दी जाएंगी दवाएं

strike of medical store

एसोसिएशन के महासचिव नवीन खुराना ने बताया कि सीएमआई, इंद्रेश, जौलीग्रांट और सिनर्जी अस्पताल में चल रहे मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे लेकिन ओपीडी में आने वाले मरीजों को दवाएं नहीं दी जाएंगी। इमरजेंसी और इंडोर रोगियों को ही दवा मिल पाएगी।

महासचिव खुराना ने बताया कि रात आठ बजे के बाद इन अस्पतालों के मेडिकल स्टोरों से जनरल रोगियों और बाहर से आने वाले रोगियों को भी दवाएं दी जाने लगेंगीं। उनका मकसद रोगियों को परेशान करना नहीं, अपनी समस्या बताना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में हुई व्यवस्था

strike of medical store

मेडिकल स्टोरों की बंदी के मद्देनजर सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की व्यवस्था कर दी गई है। दून ग्रुप आफ हॉस्पिटल्स के निदेशक डा. एलके गुसाईं ने बताया कि अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाएं भरपूर मात्रा में उपलब्ध हैं। मरीज को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।

खुला रहेगा जेनेरिक मेडिकल स्टोर
दून अस्पताल के जेनेरिक मेडिकल स्टोर से भी रोगियों को दवाएं मिलेंगीं। जेनेरिक मेडिकल स्टोर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक खुला रहता है। प्रभारी पीसी सेमवाल ने बताया कि अगर दवा लेने वालों की संख्या अधिक रहेगी तो स्टोर को शाम चार के बाद भी आधा-पौन घंटा और खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन

अधिकारियों का है कहना

strike of medical store

कोरोनेशन के अलावा प्रेमनगर, रायपुर, सहसपुर, विकासनगर, डोईवाला आदि क्षेत्रों के अस्पताल तथा सामुदायिक और स्वास्थ्य केंद्रों में भरपूर दवाओं की व्यवस्था है, किसी मरीज को दिक्कत नहीं होगी। मरीज अपने नजदीकी अस्पताल से दवा ले सकते हैं।
-डा. वीएस जंगपांगी, कार्यवाहक मुख्य चिकित्साधिकारी

-दून अस्पताल की इमरजेंसी 24 घंटे चालू रहती है। इमरजेंसी में भरपूर दवाएं होती हैं। सामान्य के अलावा जीवन रक्षक दवाएं भी उपलब्ध हैं। रोगी किसी भी वक्त आकर दवा ले सकता है।
-डा. आरएस असवाल, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, दून अस्पताल

क्या है शेड्यूल एच-1
41 दवाओं को ड्रग एक्ट से अलग करके शेड्यूल एच-1 में शामिल कर दिया गया है। इसमें एथाम्बुटोल, सेफेक्सीन, एमॉक्सिलीन आदि एंटी बायटिक शामिल हैं। इसके नियमों के तहत इन 41 सॉल्ट की दवाओं की जो बिक्री होगी उसका रजिस्टर तीन साल तक मेनटेन किया जाएगा। अगर ब्योरा दुरुस्त नहीं पाया गया तो मेडिकल स्टोर संचालक को तीन साल सजा का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed