फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Strictness on the registry of plot without passing map Dehradun Uttarakhand news in hindi

देहरादून: नक्शा पास कराए बिना प्लॉट की रजिस्ट्री पर होगी सख्ती, अब हर सेक्टर में लगेगा विशेष शमन कैंप

Thu, 23 Feb 2023 03:39 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 23 Feb 2023 03:39 PM IST
सार

 एमडीडीए के नवनियुक्त उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कार्यभार ग्रहण कर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने राजधानी क्षेत्र में बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण के निर्देश दिए। साथ ही अधिक से अधिक सामुदायिक भवन के निर्माण और सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया।

विज्ञापन
Strictness on the registry of plot without passing map Dehradun Uttarakhand news in hindi
रजिस्ट्री - फोटो : Istock

विस्तार

एमडीडीए के सीमा क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए प्लॉट की रजिस्ट्री पर सख्ती होगी। साथ ही आवासीय, व्यावसायिक भवनों के मानचित्र तेजी से स्वीकृत करने के लिए हर सेक्टर में प्रत्येक शनिवार को विशेष शमन कैंप आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन


प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों, इंजीनियरों की साथ बैठक में अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। नवनियुक्त उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि आवासीय और व्यावसायिक भवनों के मानचित्र स्वीकृत करने की प्रक्रिया को तेज किया जाए। ताकि, भवन स्वामियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने अधिकारियों को राजधानी क्षेत्र में बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


साथ ही अधिक से अधिक सामुदायिक भवन के निर्माण और सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार, शासन की मंशा के अनुरूप अधिकारी, इंजीनियर सरलीकरण, समाधान और संतुष्टीकरण की नीति पर काम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: तीर्थयात्री ध्यान दें...यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, यहां करें अप्लाई


उन्हाेंने राजधानी को और अधिक हरा-भरा बनाने के लिए पौधरोपण के साथ ही ग्रीनबेल्ट विकसित करने को कहा। बैठक में सचिव मोहन सिंह बर्निया, संयुक्त सचिव रजा अब्बास, अधीक्षण अभियंता एचसीएस राणा भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed