{"_id":"696cdac49dc192dbae08702c","slug":"strict-action-will-be-taken-against-ragging-cases-in-medical-colleges-dr-rawat-dehradun-news-c-5-drn1043-881605-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग प्रकरण पर होगी सख्त कार्रवाई : डॉ. रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग प्रकरण पर होगी सख्त कार्रवाई : डॉ. रावत
विज्ञापन
- दून मेडिकल कॉलेज में रैगिंग मामले में प्राचार्य को जांच के आदेश
- जांच रिपोर्ट आने तक आरोपी छात्रों को डिबार करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, राजकीय मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग प्रकरण पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दून मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र के साथ हुए रैगिंग प्रकरण पर प्राचार्य को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिससे भविष्य में छात्रों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न हो।
चिकित्सा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दून मेडिकल कॉलेज में घटित रैगिंग की घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन को तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। कॉलेज की प्राचार्य को प्रकरण से जुड़े सभी तथ्यों, परिस्थितियों व आरोपों की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए गए। आवश्यकता पड़ने पर अन्य छात्रों एवं संबंधित व्यक्तियों से भी पूछताछ करने को कहा गया, जिससे सही तथ्य सामने आ सके। जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जांच रिपोर्ट आने तक आरोपी छात्रों को डिबार करने के निर्देश दिए।
डॉ. रावत ने रैगिंग जैसी घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा, शिक्षण संस्थानों में रैगिंग की घटनाएं संस्थागत अनुशासन एवं व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाती हैं। उन्होंने कॉलेज प्रशासन को रैगिंग की रोकथाम के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुरूप सभी आवश्यक एवं प्रभावी कदम उठाने को कहा। दून मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बताया कि विभागीय मंत्री के निर्देशों के अनुरूप मामले की जांच की जा रही है। कॉलेज में गठित एंटी रैगिंग कमेटी ने जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। पीड़ित छात्र की शिकायत के आधार पर आरोपी छात्रों के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट शीघ्र ही सौंप दी जाएगी।