फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Strict action taken on garbage collection system, contractor company summoned

Dehradun News: कूड़ा उठान व्यवस्था पर सख्ती, ठेकेदार कंपनी को तलब किया

Wed, 03 Jun 2026 08:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 03 Jun 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
Strict action taken on garbage collection system, contractor company summoned
- पिछले दो दिनों से लगातार नगर के कई क्षेत्रों से कूड़ा नहीं उठाए जाने की मिल रही थीं शिकायतें
विज्ञापन

मसूरी। नगर पालिका परिषद मसूरी ने शहर में कूड़ा उठान कार्य में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए लॉर्ड शिवा इंटरप्राइजेज जेवी विद भाग्यदीप्स वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को तलब किया है। पालिका प्रशासन को पिछले दो दिनों से नगर के विभिन्न वार्डों और क्षेत्रों से कूड़ा नहीं उठाए जाने की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित होने लगी है।

अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि कई स्थानों पर कूड़े का नियमित निस्तारण नहीं होने से आम जनता में नाराजगी बढ़ रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कूड़ा संग्रहण व परिवहन कार्य में आ रही समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा के लिए 4 जून को 11 बजे नगर पालिका परिषद कार्यालय में बैठक बुलाई गई है। पालिका प्रशासन ने संबंधित कंपनी को अपने सभी ड्राइवरों और सुपरवाइजरों सहित बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि बैठक में अनुपस्थिति या कार्य में लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी की होगी। आपको बता दें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कूड़े के ढ़ेर लगने से लोग परेशान हैं, नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठने से कंपनी के कार्य के संबंध में लोगों में आक्रोश है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed