फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   street light firm went to high court

धर्मनगरी में अभी और छाएगा अंधेरा

Fri, 14 Feb 2014 11:37 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 14 Feb 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
street light firm went to high court

नगर निगम का स्ट्रीट लाइट का ठेका प्रकरण नैनीताल हाईकोर्ट पहुंच गया है। इससे धर्मनगरी में हाल-फिलहाल अंधेरा छटने की उम्मीद कम हो गई है।

विज्ञापन


सोमवार को होगी सुनवाई
नगर निगम बोर्ड के फैसले के खिलाफ एलईडी लाइट का ठेका लेने वाली दिल्ली की फर्म ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया हैं। बृहस्पतिवार को उनकी रिट मंजूर कर ली हैं और 17 फरवरी को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन


पढ़ें,IIT रुड़की में छात्र की आत्महत्या से हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के पास स्ट्रीट लाइट के लिए 13वें वित्त आयोग से प्राप्त 40 लाख रुपये का स्ट्रीट लाइट का सामान मंगाने के लिए 18 दिसंबर को टेंडर करा दिए थे।

पढ़ें, इस स्कूल के बच्चों ने पहली बार देखी ईंट


एमएनए ने एलईडी लाइट के लिए दिल्ली की फर्म को सामान की आपूर्ति के लिए पीओ (पर्चेज आर्डर) भी दे दिया था। लेकिन, 28 दिसंबर को बोर्ड ने एलईडी की लाइट का विरोध करते हुए ठेका निरस्त कर दिया और सीएफएल मंगाने का प्रस्ताव पारित किया।

पार्षद मांग रहे थे कमीशन

street light firm went to high court

ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि कुछ पार्षदों ने कमीशन नहीं मिलने पर टेंडर निरस्त कराया है। आरोप पर कई पार्षदों ने सदन में ठेकेदारों से कमीशन मांगने वाले पार्षदों का नाम बताने की मांग भी की थी।

फर्म का दावा
एलईडी लाइट देने का ठेका लेने वाली फर्म मित्तल एंड ब्रदर्श दिल्ली का दावा है कि 18 दिसंबर को स्ट्रीट लाइट के टेंडर हुए थे। उसने एलईडी लाइट का ठेका लिया था।

पढ़ें, दुल्हन ने लगा दी शादी में शराब पर रोक

नगर निगम ने 28 दिसंबर को पीओ जारी कर 31 दिसंबर तक माल देने का आर्डर किया था। फर्म नियत समय में माल ले आई थी और निगम अधिकारियों को अवगत करा दिया था।

पढ़ें, विभागों को लेकर बुरी तरह घिरे हरीश रावत

21 जनवरी को फर्म को सूचित किया कि हमारे रेट अधिक हैं और समय पर उसने माल की आपूर्ति भी नहीं की है। इसी के आधार पर वह हाईकोर्ट गए हैं।

नहीं हो पाया था टेंडर

street light firm went to high court

बोर्ड निर्णय के बाद दोबारा स्ट्रीट लाइट के सामान के लिए शुक्रवार को 40 लाख रुपये का टेंडर होना था, लेकिन सार्वजनिक अवकाश के कारण टेंडर नहीं हो पाए हैं।

पढ़ें, विभागों को लेकर बुरी तरह घिरे हरीश रावत

अब टेंडर कब लिए जाएंगे इसकी नई तिथि तय की जाएगी। 17 फरवरी को हाईकोर्ट में नगर निगम मजबूती के साथ अपना पक्ष रखेगा।

पढ़ें, धर्मनगरी में गैंगरेप: पुलिस का बड़ा खुलासा

निगम ने ठेका लेने वाली फर्म की पात्रता पर ही सवाल उठाए हैं। हाईकोर्ट का फैसला आने तक निगम सभी आवश्यक सार्वजनिक स्थानों पर स्ट्रीट लाइट की जरूरी व्यवस्था करेगा।
-विप्रा त्रिवेदी, एमएनए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed