फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Strategy will be made to explore future employment possibilities conference will be held Uttarakhand News

Uttarakhand: रोजगार की भावी संभावनाएं तलाशने को बनेगी रणनीति, होगा कौशल विकास और रोजगार सम्मेलन

Tue, 17 Sep 2024 09:13 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 17 Sep 2024 09:13 AM IST
सार

उत्तराखंड में होगा कौशल विकास और रोजगार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कौशल विकास की सरकारी-गैर सरकारी एजेंसियां सम्मेलन में शामिल होंगी।

विज्ञापन
Strategy will be made to explore future employment possibilities conference will be held Uttarakhand News
बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोजगार की भावी संभावनाओं को आंककर धामी सरकार स्वरोजगार के नए अवसरों की तलाश करेगी। इसके लिए राज्य में रोजगार और कौशल विकास पर एक बड़ा सम्मेलन होगा। यह सम्मेलन अक्तूबर-नवंबर महीने में राजधानी देहरादून में होगा।

विज्ञापन

इसमें देश की प्लेसमेंट और कौशल विकास से जुड़े नामी राष्ट्रीय संस्थानों के विशेषज्ञ और प्रतिनिधि शामिल होंगे, जो भविष्य में रोजगार का भावी रोड मैप बनाने में सरकार की मदद करेंगे। सचिव नियोजन आर. मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक, सम्मेलन की तिथि जल्द तय कर ली जाएगी।

विज्ञापन

प्रदेश में चूंकि सरकारी नौकरियां सीमित हैं, इसलिए राज्य सरकार युवाओं को स्वरोजगार और आजीविका आधारित योजनाओं से जोड़ने पर भी जोर दे रही है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, इसके लिए दो मोर्चों पर काम हो रहा है। पहला मोर्चा रोजगार देने वाले क्षेत्रों की तलाश पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने उद्योग, ऊर्जा, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, आयुष, उद्यानिकी, कृषि क्षेत्र में पूंजी निवेश बढ़ाकर लाखों की संख्या में रोजगार के अवसर पैदा करने की योजना बनाई है। सरकार का दावा है कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन में 3.56 लाख के हुए एमओयू में से 71 हजार करोड़ रुपये की ग्राउंडिंग हो चुकी है।

हजारों रोजगार के अवसर बनेंगे

इसमें हजारों रोजगार के अवसर बनेंगे। सरकार की योजना राज्य के युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण देने की है, ताकि उनके लिए रोजगार के अवसर सहज हों। साथ ही राज्य के भीतर और बाहर आसानी से रोजगार मिल सकें। कौशल विकास से सरकार उनमें स्वरोजगार शुरु करने का आत्मविश्वास भी पैदा करना चाहती है।

कौशल विकास और रोजगार सम्मेलन में रोजगार के नए अवसर, संभावनाएं, राज्य और राज्य से बाहर रोजगार की प्रकृति पर मंथन होगा। साथ ही यह कार्ययोजना भी बनेगी कि किस तरह का कौशल विकास राज्य के युवाओं को दिया जाए ताकि वे रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर प्राप्त कर सकें।

राज्य में 8.50 लाख से अधिक पंजीकृत बेरोजगार

सेवायोजन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में 8.50 लाख से अधिक बेरोजगार पंजीकृत हैं। धामी सरकार ने सरकारी नौकरियों के दरवाजे खोल रखे हैं, लेकिन राज्य के बेरोजगारों की संख्या के हिसाब से सरकारी रोजगार सीमित हैं।

ये भी पढ़ें...आफत बनकर टूटा मानसून: उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजमार्गों पर 200 भूस्खलन जोन, पिथौरागढ़ में हालात ज्यादा गंभीर

कौशल विकास और रोजगार विषय पर सम्मेलन प्रस्तावित है। सरकार रोजगार की भावी संभावनाओं की तलाश को यह सम्मेलन करने जा रही है। इसकी तिथि जल्द तय होगी। सम्मेलन में देश भर से नामी राष्ट्रीय संस्थानों को आमंत्रित किया जाएगा। -आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव नियोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed