फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   strange baby girl birth in kichha

OMG! देखी है कभी चार हाथ-पैर और दो सिर वाली बच्ची, यहां देखिए

Sun, 09 Jul 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किच्छा
ब्यूरो/अमर उजाला, किच्छा Updated Sun, 09 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
strange baby girl birth in kichha

किच्छा के बरेली बाइपास रोड स्थित निजी अस्पताल में प्रसव के लिए आई महिला ने असामान्य बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के चार पैर, चार हाथ और दो सिर थे। बच्ची की हालत देख डॉक्टर भी हैरानी में पड़ गए।

विज्ञापन


किशोर अस्पताल की संचालिका डा. मृदुला किशोर ने बताया कि रविवार सुबह ग्राम नजीमाबाद की 20 वर्षीय महिला प्रसव के लिए उनके अस्पताल आई तो वह गंभीर हालत में थी।
विज्ञापन


गर्भ में ही शिशु की मौत हो चुकी थी। इसलिए महिला की गंभीर हालत देख उन्होंने तुरंत डाक्टरों की टीम बुलाई और कड़ी मशक्कत के बाद सामान्य प्रसव करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जन्म से पहले ही हो गई मौत

strange baby girl birth in kichha

बताया कि पैदा हुई बच्ची के सिर तो दो थे, किंतु नाभि एक थी और पेट जुड़े हुए थे, दिल भी एक ही था। डा. राहुल गंगवार ने बताया डेढ़ लाख बच्चों में एक बच्चा ऐसा पैदा होता है।

ऐसे बच्चे का बचना नामुमकिन होता है। डा. मृदुला किशोर ने बताया गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर अपनी जांच करवानी चाहिए, ताकि ऐसे हालात में डॉक्टर को मरीज की पूरी हकीकत पता हो।

डॉक्टरों का मानना है क‌ि इस तरह का केस उन्होंने पहले कभी नहीं देखा।  इस दौरान डा. राहुल किशोर, डा. दर्शन सिंह, सीमा आदि थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed