फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   storm and heavy rain in Kedarghati

देहरादून और केदारघाटी में आंधी संग हुई मूसलाधार बारिश

Sun, 05 Jun 2016 07:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sun, 05 Jun 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
storm and heavy rain in Kedarghati
heavy rain - फोटो : file photo

पिछले तीन दिन से दोपहर बाद केदारघाटी में आंधी और मूसलाधार बारिश का सिलसिला बना हुआ है। वहीं रुद्रप्रयाग सहित कई क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। उधर, राजधानी देहरादून में भी दोपहर बाद तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई। जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली। शाम को पौड़ी गढ़वाल के इलाकों में भी तेज बारिश शुरू हो गई।

विज्ञापन


देहरादून में आंधी इतनी तेज थी कि कई जगह पर पेड़ टूट गए। दून के लालपुल पर सड़क किनारे लगा होर्डिंग विक्रम पर जा गिरा। फिलहाल, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन


रविवार को केदारनाथ में दोपहर 11.30 बजे से बारिश हो रही है। वहीं केदारघाटी के गुप्तकाशी व ऊखीमठ सहित मद्महेश्वर और तुंगनाथ घाटी के गांवों में दो बजे के बाद करीब एक घंटा मूसलाधार बारिश हुई है। इस दौरान गाड़, गदेरे और नाले उफान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ स्थानों पर तेज अंधड़ से लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग समेत आसपास के इलाकों में बीते दो दिन से उमस भरी गर्मी हो रही है। भले ही दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छाने और तेज हवा चलने से गर्मी से कुछ राहत मिल रही है।

चार दिन बाद भी बहाल नहीं हुई जलापूर्ति
तिलवाड़ा में अतिवृष्टि के चार दिन बाद भी जखोली ब्लाक के मवाणगांव में पेयजल सप्लाई बहाल नहीं हो पाई है। दो जून को हुई भारी बारिश और अतिवृष्टि से गांव की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। ऐसे में गांव के 60 परिवार गदेरे का गंदीला पानी पी रहे हैं।

ग्राम प्रधान रेखा देवी ने बताया कि गांव सहित क्षेत्र के गांवों को जोडने वाली सूर्यप्रयाग-बंदरतोली-मवाणगांव पर बनी पुलिया ढहने से क्षेत्र के बरसारी, उरोला, नाग-धारकोट, पूर्वियाणा, अठोला, मरगांव गांव के ग्रामीणों का तिलवाड़ा व ब्लाक मुख्यालय जखोली से संपर्क कट गया है।


प्रधान ने बताया कि राजस्व उप निरीक्षक के निरीक्षण के तीन दिन बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। इधर, राजस्व उप निरीक्षक सतीश भट्ट ने बताया कि नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट तहसील मुख्यालय को सौंप दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed