फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Stones falling in Jajred, made the lives of the passengers

जजरेड़ में लगातार गिर रहे पत्थर, यात्रियों की जान को बना खतरा

Sun, 16 Oct 2022 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Stones falling in Jajred, made the lives of the passengers
कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड़ के समीप पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। जिससे यात्रियों की जान को खतरा बना हुआ है। शनिवार की सुबह स्कूल जा रहे शिक्षकों के बोलेरो के बोनट पर पत्थर गिर गया। गनीमत रही कि चालक ने संतुलन नहीं खोया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पूर्व में भी पत्थर गिरने से कई हादसे हो चुके हैं। कई लोग चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

वाहन सवार शिक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि वह चालक के साथ आगे की सीट पर बैठे थे। वाहन में चालक समेत कुल आठ लोग थे। पत्थर गिरने के बाद उछल कर शीशे पर लगा। गनीमत रही कि इससे चालक ने संतुलन नहीं खोया। जैसे तैसे वाहन को डेंजर जोन से बाहर निकाला। स्थानीय निवासी नीरज पंवार, ज्ञान सिंह राय, स्वरूप चौहान आदि कहना है कि चालकों को आगह करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कोई कर्मचारी तैनात नहीं किया हुआ है। कई वर्षों से जजरेड़ में भूस्खलन जोन बना हुआ है। जहां से लगातार भूस्खलन होता रहता है। पत्थर गिरते रहते हैं। बारिश के दौरान भारी मलबा ओन से जौनसार बावर की लाइफ लाइन कहे जाने वाला कालसी-चकराता मोटर मार्ग भी कई घंटे बाधित रहता है।
विज्ञापन

लोनिवि खंड साहिया के अधिशासी अभियंता प्रत्युष सिंह का कहना है कि जजरेट पर डेंजर जोन में है। यहां लगातार पत्थर गिरते रहते हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को आगाह करने के लिए पूर्व में ठेकेदार के कर्मचारी तैनात थे, लेकिन मानदेय न मिलने से वे कार्य पर नहीं है। एक कर्मचारी की ड्यूटी लोगों को आगाह करने के लिए लगाई जाएगी। स्थायी समाधान के लिए इस जगह पर पुल प्रस्तावित है। जिसकी कार्रवाई शासन स्तर पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed