फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Stones Fallen on Pithoragarh Ghat national Highway, blocked from Three days

आज भी नहीं खुलेगा तीन दिन से बंद पिथौरागढ़-घाट नेशनल हाइवे, पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर

Sat, 21 Mar 2020 01:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 21 Mar 2020 01:31 AM IST
सार

  • शनिवार को भी थल-बेड़ीनाग-शेराघाट रूट से संचालित होंगे वाहन 
  • शनिवार की देर शाम खुल सकता है एनएच, रविवार से यातायात सुचारु होने की उम्मीद 

विज्ञापन
Stones Fallen on Pithoragarh Ghat national Highway, blocked from Three days
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दिल्ली बैंड में मलबा आने से शुक्रवार को पिथौरागढ़-घाट नेशनल हाइवे में लगातार तीसरे दिन भी वाहनों की आवाजाही ठप रही। मैदानी क्षेत्रों से आ रहे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सीमांत की यह लाइफ लाइन शनिवार को भी वाहनों के लिए बंद रहेगी। एनएच ने शनिवार की देर शाम तक सड़क खोलने की बात कही है। 

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार की रात मलबा आने से पिथौरागढ़-घाट एनएच पर बुधवार की सुबह से वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी हुई है। बुधवार शाम को कुछ समय के लिए एनएच खोला गया था इसके कुछ देर बाद ही दिल्ली बैंड के साथ ही दो अन्य स्थानों पर पहाड़ी दरक गई। मलबा आने से मार्ग फिर अवरुद्ध हो गया था। अब मटेला सहित दो स्थानों पर मलबा हटा दिया गया था, लेकिन दिल्ली बैंड में मलबा लगातार पहाड़ी से गिर रहा है।
विज्ञापन


मलबा नहीं हटने से शुक्रवार को भी एनएच में यातायात ठप रहा। पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों के लिए थल रूट से वाहन संचालित हुए, लेकिन मैदानी क्षेत्रों से आ रहे जिन यात्रियों को जानकारी नहीं थी वह घाट में फंस गए। यात्री घाट पुल से पैदल खड़ी चढ़ाई पार कर मीना बाजार पहुंचे। उन्हें यहां से दूसरे वाहनों से पिथौरागढ़ आना पड़ा। इस दौरान भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्थर की चपेट में आने से अभियंता घायल

शुक्रवार को दिल्ली बैंड के पास एनएच में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एनएच के सहायक अभियंता पीएल चौधरी घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में उपचार किया गया। दिल्ली बैंड के पास शुक्रवार को सड़क खोलने के काम में मशीनें लगाई गई थीं।

जब वह निरीक्षण के लिए मौके पर गए तो इसी दौरान पहाड़ी से लुढ़का एक पत्थर उनके पैर पर आ गिरा, जिससे वह चोटिल हो गए। घायल सहायक अभियंता को पिथौरागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। 

 दिल्ली बैंड पर मलबा हटाने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। इससे सड़क खोलने का काम प्रभावित हो रहा है। शनिवार को भी दिन भर सड़क खोलने का काम जारी रहेगा। यदि फिर से पहाड़ी नहीं टूटी तो देर शाम तक नेशनल हाइवे को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। रविवार से यातायात सुचारु रहेगा।  
-एलडी मथेला, ईई एनएच लोहाघाट डिविजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed