फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Stone throwing on shatabdi Express when Going to delhi way AC coach glass broke

दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, एसी कोच का शीशा टूटने से यात्रियों में मची अफरातफरी

Tue, 30 Oct 2018 08:49 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Tue, 30 Oct 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
Stone throwing on shatabdi Express when Going to delhi way AC coach glass broke
शताब्दी एक्सप्रेस - फोटो : demo pic

दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर सोमवार शाम अराजक तत्वों ने पथराव कर वातानुकूलित कोच का शीशा तोड़ दिया। इससे कोच में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) ने क्षेत्र में चेकिंग की, लेकिन अराजक तत्वों का पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन


रेल सुरक्षा के सख्त नियम कानून के बावजूद ट्रेनों में पथराव की घटनाएं थम नहीं रही हैं। सोमवार को वाया रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर चमरुआ (यूपी) के पास अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन


एक पत्थर ट्रेन के वातानुकूलित कोच सी-3 पर लगने से शीशा टूट गया। यात्रियों की सूचना पर रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से पहुंची रेलवे पुलिस बल की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन अराजकतत्वों का पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाघ एक्सप्रेस सात घंटे लेट पहुंची

बता दें कि कुछ माह पूर्व शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा, अगस्त के आखिर में बिलासपुर और रामपुर के बीच रेलवे ट्रैक पर गड्ढा खोद रहे तीन युवक पकड़े गए थे।

सितंबर में भी कुछ लोगों ने शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव कर शीशा तोड़ दिया था। इसमें रेलवे ने एक अज्ञात युवक पर मुकदमा दर्ज किया है। आरपीएफ चौकी इंचार्ज आरके भारद्वाज ने बताया कि घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर एहतियात बरती जा रही है। 

त्योहारी सीजन में ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर बाघ एक्सप्रेस ट्रेन तय समय से करीब सात घंटे विलंब से पहुंची। इससे सैकड़ों यात्री परेशान रहे। रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर बाघ एक्सप्रेस के पहुंचने का तय समय सुबह 6:53 बजे है। मंगलवार को बाघ एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर करीब दो बजे पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed