फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Stone throwing for water in nainital two womens badly injured 

नैनीताल: पानी के लिए खनन मजदूरों में जमकर हुई पत्थरबाजी, महिला समेत दो घायल, एक की हालत गंभीर

Thu, 30 May 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 30 May 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
Stone throwing for water in nainital two womens badly injured 
पथराव - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के नैनीताल में श्यामपुर छोई में मजदूरों के दो गुटों में पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से पत्थरबाजी होने लगी। इससे महिला सहित दो लोग घायल हो गए। महिला की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


वहीं, महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि महिला बरेली के अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोसी नदी से लगे श्यामपुर छोई गांव में कालूसिद्ध गेट पर खनन करने वाले मजदूर रहते हैं। मंगलवार शाम वीरपाल ठेकेदार एवं वीरेंद्र ठेकेदार के मजदूर पीने के लिए पानी भर रहे थे। इसी दौरान दोनों के मजदूरों में विवाद हो गया और दोनों ओर से पत्थरबाजी होने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे प्रीति (25) पत्नी राधेश्याम निवासी जरीफनगर बदायूं के सिर पर पत्थर लग गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके अलावा, गंगाराम पुत्र देवसुख निवासी बदायूं भी घायल हो गया। महिला की हालत गंभीर देख उसे संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। हल्द्वानी से भी महिला को बरेली स्थित राममूर्ति अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

वहीं, पुलिस को सूचना मिली कि पानी को लेकर महिला की हत्या कर दी गई है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के बारे में जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस दोनों ठेकेदारों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि पानी को लेकर मजदूरों के दो गुटों में विवाद हुआ था जिसमें पत्थरबाजी के दौरान महिला घायल हो गई। उसकी हालत चिंताजनक है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed