फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   stone fall on the kedarnath pilgrims, died.

केदारनाथ यात्री की दर्दनाक मौत, सर पर गिरा पहाड़ी से पत्थर

Sat, 01 Aug 2015 08:49 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 01 Aug 2015 08:49 PM IST
विज्ञापन
stone fall on the kedarnath pilgrims, died.

केदारनाथ पैदल मार्ग पर शनिवार को देहरादून के युवा यात्री की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई। 33 वर्षीय अवतार सिंह अपने दोस्त के साथ केदार बाबा के दर्शन को जा रहे थे।

विज्ञापन


देहरादून के सैनिक कालोनी (अंबी चौक) प्रेमनगर निवासी अवतार सिंह पुत्र खुशाल सिंह शनिवार सुबह करीब आठ बजे अपने दोस्त अभिषेक पंत निवासी पंडितवाड़ी, देहरादून के साथ सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


गौरीकुंड में चाय पीने के बाद वे करीब 10 बजे घोड़े से केदारनाथ के लिए निकले। यहां से दो किमी का रास्ता तय करने पर वे चीड़वासा पहुंचे। वहां पहाड़ी से पत्थर गिरने पर उन्हें घोड़े से उतरकर धीरे-धीरे पैदल आगे सुरक्षित स्थान तक पहुंचने के लिए कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक के बाद एक ग‌िरे दो बोल्डर, तुरंत मौत

stone fall on the kedarnath pilgrims, died.

अवतार सिंह तेजी से दौड़कर आगे निकलने को बढ़े ही थे कि वह फिसल गए। तभी पहाड़ी से एक बोल्डर उनके हाथ के ऊपर आ गिरा। वह कुछ संभल पाते, दूसरा भारी बोल्डर उनके सिर के ऊपर आ गिरा और गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

उनके साथी अभिषेक ने केदारनाथ से लौट रहे गाजियाबाद निवासी एक अन्य यात्री के मोबाइल से पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना पर गौरीकुंड से प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को गौरीकुंड लाया गया और पंचनामा भरा गया। केदारनाथ यात्रा संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष चौहान ने बताया कि घटना पूर्वाह्न 11.30 बजे की है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

दो वर्ष पहले ही हुई थी अवतार की शादी

stone fall on the kedarnath pilgrims, died.

केदारनाथ दर्शन को गए अवतार सिंह की मौत की खबर से उनके परिजन स्तब्ध हैं। जनपद चमोली के डांडा-मज्याड़ी, मल्ला चांदपुर गांव के मूल निवासी खुशाल सिंह नेगी का परिवार लंबे समय से देहरादून के प्रेमनगर स्थित सैनिक कालोनी (अंबी चौक) में रहता है। वे सेना से सेवानिवृत्त हैं।

अवतार उनके सबसे छोटे बेटे थे। दो वर्ष पहले ही अवतार की शादी हुई थी। वह घर में करीब ढाई बीघा जमीन पर खेतीबाड़ी का काम करने के साथ डेरी का काम भी करते थे। बड़े भाई पंजाब में नौकरी करते हैं और बहन की भी शादी हो चुकी है।

अवतार के दोस्त अभिषेक पंत मर्चेट नेवी में नौकरी करते हैं। वह इन दिनों छुट्टी पर अपने घर (देहरादून) आए हुए हैं। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई तो केदारनाथ जाने का कार्यक्रम बना। शुक्रवार प्रात: छह बजे दोनों केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए और शाम को सोनप्रयाग पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed