फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Stone crusher owner shot dead in Premnagar

Dehradun News: प्रेमनगर में स्टोन क्रशर मालिक की गोली मारकर हत्या

Tue, 03 Jun 2025 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Stone crusher owner shot dead in Premnagar
Iमांडूवाला के पीपल चौक पर सोमवार देर रात दो बजे बाइक सवारों ने दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन

I

Iगोली मारने वाले की हुई पहचान, एक युवती को लेकर चल रहा था विवाद, पुलिस तलाश में जुटीI
Iप्रेमनगर के मांडूवाला में सेलाकुई के तिल्वाड़ी के रहने वाले स्टोन क्रशर मालिक रोहित नेगी की सोमवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मुजफ्फरनगर के रहने वाले अजहर मलिक पर है। हत्या की वजह एक युवती को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है। मृतक भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़ा था और पूर्व में मंडल अध्यक्ष रह चुका है।I
Iएसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि मंगलवार तड़के प्रेमनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि मांडूवाला के पीपल चौक पर एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल को उसके साथी ग्राफिक ऐरा अस्पताल ले गए हैं। पुलिस अस्पताल पहुंची तो मालूम हुआ कि घायल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रोहित नेगी के रूप में हुई। नेगी के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि रोहित नेगी के साथ पांच-छह दोस्त पार्टी कर रहे थे। इनमें एक युवती भी शामिल थी। युवती रोहित नेगी के दोस्त की मित्र है। इसी बीच युवती के फोन पर अजहर मलिक का फोन आया। वह उससे झगड़़ा करने लगी।
विज्ञापन

I
Iरोहित नेगी ने दोनों की बातें सुनी तो पता चला कि वह अजहर युवती को गंदी गंदी गालियां दे रहा था। इस पर नेगी को भी गुस्सा आया और वह भी अजहर के साथ झगड़ने लगा। जैसे तैसे सभी ने एक दूसरे को समझा बुझाकर शांत किया। कुछ देर बाद सभी वहां से रोहित नेगी की कार में अपने अपने घर की ओर चल दिए। यहां पहले से ही अजहर अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर खड़ा हुआ था। रोहित ने जैसे ही कार रोकी तो अजहर ने कार के सामने शीशे से सटाकर गोली मार दी। यह गोली रोहित के गले में जाकर लगी। एसपी सिटी ने बताया कि मामले में रोहित नेगी के दोस्त अभिषेक की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में कई जिलों में दबिश दी जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed