फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Stolen bike to impress girlfriend, caught after one and a

Dehradun News: गर्लफ्रेंड को प्रभावित करने के लिए चोरी की बाइक, डेढ़ साल बाद पकड़ा

Sat, 01 Jun 2024 05:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Stolen bike to impress girlfriend, caught after one and a
गर्लफ्रेंड को प्रभावित करने के लिए बीबीए के एक छात्र ने बाइक चोरी कर ली। छात्र बाइक को लेकर अपने घर बिजनौर गया और वहां से नंबर प्लेट हटाकर वापस दून आ गया। डेढ़ साल बाद बाइक पकड़ में आई तो पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि विनीत तोमर निवासी कैडेट डिफेंस एकेडमी रायपुर ने 16 दिसंबर 2022 को मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन बाइक का कहीं पता नहीं चला। चोरी हुए वाहनों को तलाशने के लिए पुलिस ने अभियान शुरू किया तो इस बीच पता चला कि विनीत तोमर की बाइक को एक युवक चला रहा है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान सहस्रधारा रोड से युवक को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। युवक ने पूछताछ में अपना नाम अर्पित निवासी फिरोजपुर मुबारक बिजनौर बताया।
विज्ञापन


अर्पित ने बताया कि वह बीबीए की पढ़ाई कर रहा है और यहां डांडा खुदानेवाला में किराये के मकान में रहता है। परिजनों ने उसे स्प्लेंडर बाइक खरीदकर दी थी, लेकिन उसके दोस्तों के पास महंगी मोटरसाइकिलें थीं। उसे अपनी गर्लफ्रेंड को प्रभावित करने के लिए महंगी मोटरसाइकिल चाहिए थी। ऐसे में उसने आर-15 मोटरसाइकिल चोरी कर ली। इसे लेकर वह अपने गांव चला गया और नंबर प्लेट हटाकर इसे देहरादून में चलाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed