फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie Sunil murder case: STF will conduct lie detector test of seven suspects

मसूरी का सुनील हत्याकांड: सात संदिग्धों का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराएगी एसटीएफ

Thu, 15 Sep 2022 01:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 15 Sep 2022 01:21 AM IST
सार

कालसी के लखवाड़ खत निवासी सुनील मसूरी के पास ढाबा चलाते थे। वह 22 फरवरी को अचानक लापता हो गए। परिजनों से जब संपर्क नहीं हुआ तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। 24 फरवरी को जार्ज एवरेस्ट के पास जंगल में उनका शव बरामद हुआ था।

विज्ञापन
Mussoorie Sunil murder case: STF will conduct lie detector test of seven suspects
lie detector test

विस्तार

मसूरी के सुनील हत्याकांड की जांच एसटीएफ को ट्रांसफर कर दी गई है। एसटीएफ इस मामले में सात संदिग्धों के लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है। संदिग्धों की अनुमति लेने के बाद कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। बता दें कि हत्या के शक में जिला पुलिस ने भी इनसे कई दौर की पूछताछ की है। मगर, सात महीनों बाद भी हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका है।

विज्ञापन


कालसी के लखवाड़ खत निवासी सुनील मसूरी के पास ढाबा चलाते थे। वह 22 फरवरी को अचानक लापता हो गए। परिजनों से जब संपर्क नहीं हुआ तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। 24 फरवरी को जार्ज एवरेस्ट के पास जंगल में उनका शव बरामद हुआ था।
विज्ञापन


गला रेतकर सुनील की हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद कई दौर की पूछताछ की गई। इस मामले में कई संगठनों ने प्रदर्शन भी किए। हड़ताल और धरना देने की चेतावनी भी दी गई। बावजूद इसके अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय ने इस मामले की जांच एसटीएफ को ट्रांसफर कर दी। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। अभी तक जिला पुलिस ने जिन लोगों से पूछताछ की है, उनका ब्योरा भी लिया गया है।


इस मामले में जो संदिग्ध हैं, उनका लाई डिटेक्टर टेस्ट भी कराने की तैयारी की जा रही है। मगर, इससे पहले उनकी अनुमति की आवश्यकता होती है। इसके बाद टेस्ट के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। वहां से अनुमति मिलने के बाद नियमानुसार टेस्ट कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed