फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   STF caught the vicious man who car

Dehradun News: लूट की 30 घटनाओं को अंजाम देने वाला शातिर एसटीएफ ने दबोचा

Mon, 03 Jun 2024 04:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
STF caught the vicious man who car

विज्ञापन
उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 30 से ज्यादा लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाला शातिर लुटेरा एसटीएफ उत्तराखंड के हत्थे चढ़ा है। आरोपी के खिलाफ लूट, चोरी और हत्या के प्रयास के कुल 38 मुकदमे दर्ज हैं। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस ने उस पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी रखा था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।



एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि पिछले साल 11 मार्च को बाजपुर निवासी शेर मोहम्मद की मोटरसाइकिल रोककर दो बदमाशों ने लूट की थी। बदमाशों ने उनसे 50 हजार रुपये और अन्य सामान लूट लिया था। इसी तरह 16 दिन बाद मुरादाबाद में लकड़ी ठेकेदार अख्तर हुसैन निवासी कुंदरकी अपने घर लौट रहे थे। बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल रोकी और डरा धमकाकर 1.70 लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने जब पड़ताल की तो इसमें सगीर निवासी मोहल्ला हाजीपुर, कस्बा टांडा, रामपुर का नाम आया।
विज्ञापन




पुलिस को पता चला कि रामपुर के इस बदमाश ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी उत्तर प्रदेश में घोषित है। इस पर उत्तराखंड पुलिस ने भी उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। बदमाश लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। इसके लिए पिछले दिनों दिल्ली में होने की जानकारी मिली थी। इंस्पेक्टर अबुल कलाम व दरोगा यादवेंद्र बाजवा की टीम बीते एक सप्ताह से उस पर दिल्ली में नजर रखे हुए थी। टीम ने सर्विलांस और मुखबिरों की सूचना के आधार पर सगीर को बाबूनगर मुस्तफाबाद दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------

सबसे ज्यादा रामपुर में दर्ज हैं मुकदमे

आरोपी सगीर के खिलाफ रामपुर में लूट, चोरी और हत्या के प्रयास के कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा मुरादाबाद में 13 और दिल्ली में सात मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी 2014 से अपराध में लिप्त है। वह उत्तरप्रदेश और दिल्ली पुलिस की पकड़ में नहीं आया था। एसटीएफ एसएसपी ने बताया कि आरोपी की पिछले साल से ही तलाश की जा रही थी। आखिरकार वह एक साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed