{"_id":"60de24968ebc3eb4404adafd","slug":"stf-caught-the-absconding-killer-for-10-years-dehradun-news-drn3832532112","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 वर्षों से फरार हत्यारोपी को एसटीएफ ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 वर्षों से फरार हत्यारोपी को एसटीएफ ने पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। एक व्यक्ति की हत्या कर 10 सालों से फरार चल रहे हत्यारे को एसटीएफ ने मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया। हत्यारे पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसने अपने तीन सगे भाईयों के साथ मिलकर एक व्यक्ति की हत्या की थी। बाकी तीनों भाई आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे हैं। एसटीएफ ने इनामी बदमाश को भी न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे हत्या के जुर्म में जेल भेज दिया गया।
एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि साल 2011 में ऊधमसिंहनगर में अब्दुल खालिद की हत्या चार सगे भाईयों ने की थी। इनमें से अंसार नाम का भाई फरार चल रहा था। उस पर बीते वर्षों में पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बीते वर्ष इनामी बदमाशों को पकड़ने का अभियान शुरू किया गया था। इसी बीच अंसार के पाकवाड़ा, मुरादाबाद यूपी में होने की सूचना मिली थी। इस पर एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट ने मुरादाबाद से अंसार निवासी मोहल्ला पीरुचा पीपलसाना, थाना भोजपुर, जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि इनमें से एक आरोपी अजीम को एसटीएफ कुमाऊं यूनिट ने साल 2019 में हल्द्वानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल हल्द्वानी जेल मे बंद है। आफताब और अंजार हरिद्वार जेल में बंद है। अंसार हत्या के बाद फरार होकर दिल्ली, मुरादाबाद सहित अन्य ठिकानों बदलता रहा। इस साल दो दर्जन से ज्यादा इनामी अपराधी एसटीएफ ने गिरफ्तार किए हैं। इसमें से ज्यादातर ऐसे थे जो कि कई वर्षों से फरार चल रहे थे।