फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Stf caught 25 Crore GST theft in dehradun From Eight companies

उत्तराखंड: एसटीएफ ने दून संभाग में 8 फर्मों से पकड़ी 25 करोड़ की जीएसटी चोरी, जल्द होगी रिकवरी

Thu, 25 Oct 2018 08:19 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 25 Oct 2018 08:19 AM IST
विज्ञापन
Stf caught 25 Crore GST theft in dehradun From Eight companies
- फोटो : demo pic

राज्य कर विभाग के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने टैक्स चोरी करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जीएसटी जमा न करने पर एसटीएफ ने दून संभाग में आठ फर्मों के खिलाफ कार्रवाई कर 25 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी है। इसमें दो बिल्डर भी शामिल हैं। वहीं, प्रदेश भर में 38 फर्मों पर भी जीएसटी चोरी करने पर शिकंजा कसेगा। जिसमें करीब 22.37 करोड़ टैक्स चोरी किया गया। 

विज्ञापन


राज्य कर आयुक्त सौजन्या के निर्देश पर संयुक्त आयुक्त शहाब अली और आयुक्त (एसटीएफ) एसएस तिरुवा की अगुवाई में देहरादून संभाग के अंतर्गत आठ फर्मों के खिलाफ जीएसटी चोरी की जांच की गई। इसमें विभाग ने 25 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी है।
विज्ञापन


ई-वे बिल के माध्यम से माल आयात करने वाली इन फर्मों के कारोबार व टैक्स संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। एसटीएफ ने पाया कि फर्मों द्वारा टैक्स रिटर्न जीएसटीआर-3 बी नहीं भरा जा रहा है और न ही कोई टैक्स जमा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-वे बिलों की डिटेल और जीएसटीआर-2 ए की जांच पड़ताल पर टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। जांच के दौरान व्यापारियों ने टैक्स चोरी को स्वीकार करते हुए दो-तीन दिनों में टैक्स जमा करने की मोहलत मांगी है। कार्रवाई में सहायक आयुक्त जयदीप सिंह रावत, मोहम्मद इमरान, एसटीओ उमेश दुबे व अन्य अधिकारी मौजूद थे

50 करोड़ की टैक्स चोरी का अनुमान

दरअसल, राज्य कर विभाग ने नौ अक्तूबर 2018 को जीएसटी चोरी करने के मामले में दून संभाग के अलावा प्रदेश में 38 फर्मों और व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभागीय खंडों को भेजी गई थी।

इन मामलों की जांच के दौरान करीब 50 करोड़ की टैक्स चोरी का अनुमान है। एसटीएफ इकाई की ओर से प्रदेश भर में व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इन सभी से चोरी की गई टैक्स की राशि को जमा करवाया जाएगा। 

जीएसटी चोरी करने वालों के खिलाफ विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी डिवीजनों में एसटीएफ को टैक्स चोरी करने वालों के बारे में सूचना भेजी गई है। इसके तहत प्रदेशभर में कार्रवाई हो रही है।
-सौजन्या, राज्य कर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed