{"_id":"685ee805ae994c00ee02d1ea","slug":"stf-arrested-the-accused-of-rape-with-a-reward-of-50-thousand-from-delhi-dehradun-news-c-5-1-drn1031-725879-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 50 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी एसटीएफ ने दिल्ली से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 50 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी एसटीएफ ने दिल्ली से दबोचा
विज्ञापन
Iफरवरी 2023 में बागेश्वर के बैजनाथ थाने में दर्ज किया गया था आरोपी पर मुकदमा
I
Iबागेश्वर में दुष्कर्म के आरोपी धामसेना चौरासो के रहने वाले महेंद्र सिंह उर्फ पान सिंह को एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पान सिंह पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी को शुक्रवार को बागेश्वर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।I
Iएसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि महेंद्र सिंह उर्फ पान सिंह के खिलाफ आठ फरवरी 2023 को बागेश्वर के बैजनाथ थाने में एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की विवेचना के दौरान उसके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। आरोप था कि उसने पीड़िता को जाति सूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी तब से ठिकाने बदल बदलकर रह रहा था। आईजी कुमाऊं ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया। लगातार जनपद पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही थी।I
Iइसी बीच एसटीएफ ने भी उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए। पता चला कि वह दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास वेश बदलकर रह रहा है। एसटीएफ इंस्पेक्टर यादवेंद्र सिंह बाजवा की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आगे की पूछताछ के लिए उसे बागेश्वर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।I