फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   STF arrested absconding accused of molesting and threatening

Dehradun News: सरकारी अफसर की बेटी से छेड़खानी का आरोपी दबोचा

Wed, 25 Oct 2023 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
STF arrested absconding accused of molesting and threatening
Iएसटीएफ ने अमरोहा से किया गिरफ्तार, 50 हजार रुपये का इनाम था घोषितI
विज्ञापन




Iरायपुर में 2019 में दर्ज हुआ था मुकदमा, किशोरी को फ्लैट पर ले जाकर की थी छेड़खानीI

सरकारी अफसर की नाबालिग बेटी से छेड़खानी और धमकाने के फरार आरोपी को चार साल बाद एसटीएफ ने अमरोहा से गिरफ्तार कर लिया। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी अब तक कई तरह के बहाने बनाकर पुलिस से बच रहा था। लगभग सात दिनों की मेहनत के बाद एटीएफ को उसे पकड़ने में सफलता मिली है। उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2019 में एक व्यक्ति ने रायपुर थाने को अपनी बेटी के अपहरण की सूचना दी थी। पुलिस ने तलाश की तो वह क्षेत्र के एक फ्लैट से बरामद की गई। पता चला कि उसे वहां पर शोएब निवासी कोहना, जिला अमरोहा अपहरण कर ले गया था। वहां उसने किशोरी से छेड़खानी की। इसके बाद उसे धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी शोएब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन वह फरार हो गया। जांच में पता चला कि आरोपी अपना नाम और हुलिया बदलकर देहरादून में रह रहा था। वह अपने एक साथी के साथ कपड़ों की दुकान चलाता था। इसके लिए उसने दस्तावेज भी फर्जी बनाए हुए थे।
विज्ञापन


मुकदमे में धोखाधड़ी की धाराएं भी जोड़ी गईं। तब से अब तक पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गत जुलाई में आईजी गढ़वाल ने उसके ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया। एसएसपी ने बताया कि हाल में उसकी लोकेशन अमरोहा में मिली थी। इस पर एसआई उमेश कुमार की टीम को अमरोहा भेजा गया। आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पता चला है कि उसने यहां पर अपना नाम अजीम रखा हुआ था। इसी नाम के दस्तावेज भी बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




Iमां को किशोरी के फोटो भेजकर डरायाI

आरोपी शोएब इतना शातिर था कि वह पहले से ही किशोरी के परिजनों को मुकदमा वापस लेने के लिए धमका रहा था। हाल ही में उसने किशोरी की मां को उसके फोटो भेजकर भी धमकी दी थी। उसने पीड़िता की मां को धमकी दी थी कि यदि उन्होंने मुकदमा वापस नहीं लिया तो वह इन फोटो को वायरल कर देगा। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी एसटीएफ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed