फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Stepfather arrested for sexually abusing his daughter

Dehradun: शराब के नशे में सौतेला पिता ने की बेटी छेड़खानी, सहमी रोते-रोते मां को बताई मासूम ने घिनौनी हरकत

Thu, 15 May 2025 03:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Thu, 15 May 2025 03:37 PM IST
सार

बेटी ने रोते हुए घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी सेलाकुई पीडी भट्ट ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
Stepfather arrested for sexually abusing his daughter
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

सेलाकुई थाना पुलिस ने शराब के नशे में आठ वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकत करने वाले सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। सेलाकुई थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी।

विज्ञापन


बताया कि मंगलवार को उनके पति ने उनकी आठ वर्षीय बेटी के निजी अंगों के साथ छेड़खानी की। उनका पति शराब के नशे में था। बेटी ने रोते हुए घटना की जानकारी उनको दी। थाना प्रभारी सेलाकुई पीडी भट्ट ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, अब 5400 तक ग्रेड वेतन वालों को भी वायुयान से यात्रा की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि एसपी देहात रेनू लोहानी और सीओ प्रेमनगर रीना राठौर ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को थाना क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया। बताया कि आरोपी की पहली पत्नी ने उसको छोड़ दिया था। उसने महिला से दूसरी शादी की थी। महिला की पहले से दो बेटियां थीं। बताया कि आरोपी पिता को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed