फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand employees News Facility to travel by air to those with grade pay up to 5400 read All Updates

Uttarakhand: कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, अब 5400 तक ग्रेड वेतन वालों को भी वायुयान से यात्रा की सुविधा

Thu, 15 May 2025 03:23 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 15 May 2025 03:23 PM IST
सार

राज्य के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। 5500 ग्रेड वेतन के कर्मचारियों को भी एलटीसी में हवाई जहाज से यात्रा करने की सुविधा मिल गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand employees News Facility to travel by air to those with grade pay up to 5400 read All Updates
मीटिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राज्य सरकार ने कर्मचारियों के यात्रा अवकाश (एलटीसी) की शर्तों में संशोधन कर दिया है। अब 5400 ग्रेड वेतन तक के अधिकारी और कर्मचारी एलटीसी में रेल के साथ वायुयान से भी यात्रा सुविधा लाभ उठा सकेंगे। सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


इस निर्णय पर कर्मचारी संगठनों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी, मुख्य सचिव सचिव वित्त का आभार व्यक्त किया है। अभी तक यात्रा अवकाश की सुविधा लेने के लिए कर्मचारी को न्यूनतम 15 दिन का उपार्जित अवकाश लेने का प्रावधान था। शर्तों में संशोधन करते हुए इसकी सीमा को घटाकर न्यूनतम पांच दिन कर दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News:  जिन शराब की दुकानों का हो रहा विरोध, उनका लाइसेंस तत्काल प्रभाव से किया गया निरस्त
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश के मुताबिक, 5500 ग्रेड वेतन के कर्मचारियों को भी एलटीसी में हवाई जहाज से यात्रा करने की सुविधा मिल गई है। यदि वे वायुयान से एलटीसी नहीं जाएंगे तो रेल में प्रथम श्रेणी की यात्रा कर सकते हैं। पहले उन्हें सेकंड क्लास एसी की सुविधा प्राप्त थी। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अब तृतीय श्रेणी वातानुकूलित की सुविधा ले सकेंगे। अभी तक उन्हें रेल में स्लीपर्स क्लास की सुविधा थी। इसी तरह अन्य श्रेणियों में प्रावधान किए गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed