फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   stdent and guard died in seperate accident

सड़क हादसों ने ली छात्र और गार्ड की जान

Wed, 06 Jul 2016 05:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 06 Jul 2016 05:32 AM IST
विज्ञापन
stdent and guard died in seperate accident
दुर्घटना

बेटे के बर्थडे के बाद परिचितों को छोड़कर लौट रहे एक गार्ड  की स्कूटी पेड़ से टकराने से मौत हो गई। उधर, कैनाल रोड पर दो स्कूटी की टक्कर में बागेश्वर के एक छात्र की मौत हो गई। राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी निवासी अनिल थापा (33) के बेटे का सोमवार को जन्मदिन था। रात में बर्थडे पार्टी में परिचित भी आए। देर रात अनिल थापा परिचितों को छोड़ने स्कूटी से जाखन की तरफ गया था।

विज्ञापन


वापस लौटते समय संतुलन बिगड़ने से स्कूटी पेड़ से टकरा गई। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से अनिल की मौके पर मौत हो गई। अनिल कि सी कंपनी में गार्ड बताया गया है। दूसरा हादसा कैनाल रोड पर हुआ। शहर के एक संस्थान का छात्र गौरव सोमवार देर रात स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच सामने से आ रही स्कूटी से उसका भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों चालक घायल हो गए। 108 के जरिये उन्हें दून अस्पताल भेजा गया, जहां  उपचार के दौरान गौरव की मौत हो गई। गौरव मूल रूप से बागेश्वर का रहने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूर गंभीर रुप से घायल
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में स्कूल की निर्माणाधीन छत गिरने से एक मजदूर घायल हो गया। नवादा निवासी अर्पित जोशी के निर्माणाधीन भवन में मंगलवार को लेंटर डाला जा रहा था। उसी समय बल्ली हट जाने के कारण लेंटर का एक हिस्सा नीचे गिर गया। नीचे दबने से एक मजदूर घायल हो गया। उसे श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed