{"_id":"6425e6dbfdc4d0bf4c0e6557","slug":"statements-victims-held-today-dehradun-news-c-5-drn1005-118023-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शिकायत करने वाली दो पीड़िताओं के आज होंगे बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शिकायत करने वाली दो पीड़िताओं के आज होंगे बयान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर क्रिकेटरों के साथ अश्लील बातें करने और गालियां देने के मामले में शिकायत दर्ज करने वाली दो पीड़िताओं के बयान अब शुक्रवार को दर्ज किए जाएंगे। जांच अधिकारी के वीवीआईपी ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण बृहस्पतिवार को इनके बयान दर्ज नहीं हो पाए।
पुलिस ने दून अस्पताल में भर्ती आरोपी कोच नरेंद्र शाह को निगरानी में रखा है। डॉक्टरों की सलाह के बाद पुलिस नरेंद्र शाह से पूछताछ करेगी। विदित है कि क्रिकेट कोच नरेंद्र शाह पर जूनियर क्रिकेटरों के साथ अश्लील बातें करने और गालियां देने का आरोप है। एक किशोरी से अश्लील बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था। इसके बाद नरेंद्र शाह ने जहर खा लिया। इसके बाद से वह दून अस्पताल में भर्ती है।
मामले में तीन शिकायतें पुलिस के पास पहुंची। इसके बाद नरेंद्र शाह के खिलाफ अश्लील हरकत करने, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस ने बुधवार को एक पीड़िता के पिता के बयान दर्ज किए थे।
विज्ञापन
सीओ नेहरु कॉलोनी अनिल कुमार ने जोशी ने बताया कि अन्य दो पीड़िताओं से टेलीफोन पर वार्ता हुई थी। वह दो बजे के बाद बयान दर्ज कराना चाहती थीं, लेकिन वीवीआईपी ड्यूटी के कारण बयान दर्ज नहीं हो पाए। शुक्रवार को दोनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।