फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   State University Amendment Bill: Half a month passed not single meeting of Select Committee held Uttarakhand

Uttarakhand: राज्य विवि संशोधन विधेयक...आधा कार्यकाल बीत गया, नहीं हुई प्रवर समिति की एक भी बैठक

Mon, 25 Nov 2024 11:16 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 25 Nov 2024 11:16 AM IST
सार

राज्य विवि संशोधन विधेयक को लेकर प्रवर समिति गठित हुई थी। समिति का आधा कार्यकाल बीत गया, लेकिन एक भी बैठक नहीं हो पाई।

विज्ञापन
State University Amendment Bill: Half a month passed not single meeting of Select Committee held Uttarakhand
बैठक (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक को लेकर गठित प्रवर समिति का आधा कार्यकाल बीत गया, लेकिन अभी तक समिति की एक भी बैठक नहीं हो पाई है। समिति को एक माह के भीतर विधेयक पर अपनी रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को सौंपनी है। अगस्त माह में ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान प्रदेश सरकार ने राजभवन से लौटाए गए राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक को पेश किया था।

विज्ञापन

लेकिन, चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष के विधायकों ने विधेयक पर सवाल उठाए और विधेयक को प्रवर समिति को सौंपने की मांग उठाई। इस पर विधेयक को प्रवर समिति को भेजने के प्रस्ताव को स्वीकार किया गया। 11 नवंबर को विधानसभा सचिवालय ने प्रवर समिति गठित करने की अधिसूचना जारी की थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  राज्य में बुग्यालों के संरक्षण के लिए तैयार होगी SOP, भू-धंसाव को रोकने के लिए लिया गया निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन

समिति को रिपोर्ट देने के लिए एक माह का समय दिया गया, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी विधेयक पर चर्चा व सुझाव के लिए समिति की एक बैठक नहीं हो पाई है। प्रवर समिति का सभापति उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को नियुक्त किया गया। इसके अलावा समिति में पक्ष और विपक्ष के छह विधायक सदस्य हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed