फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   State Information Commissioner accused of being prejudiced.

‘इस सूचना आयुक्त से बचाओ’

Thu, 08 Aug 2013 08:43 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Thu, 08 Aug 2013 08:43 AM IST
विज्ञापन
State Information Commissioner accused of being prejudiced.

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक लोक सूचना अधिकारी (पीआईओ) ने राज्य सूचना आयुक्त पर पूर्वाग्रह से ग्रसित होने का आरोप जड़ दिया। पीआईओ ने मामले की सुनवाई आयुक्त से हटाकर मुख्य सूचना आयुक्त से कराने का आग्रह किया है।

विज्ञापन

मामला राज्य सूचना आयुक्त विनोद नौटियाल की कोर्ट का है।

सीएम ऑफिस को सूचना देने को कहा
दून निवासी जयपाल सिंह ने समाज कल्याण विभाग से सूचना मांगी थी। सूचना न मिलने पर मामला आयोग पहुंच गया। आयुक्त ने सुनवाई करते हुए सीएम ऑफिस को सूचना देने को कहा। इस पर पीआईओ गिरीश डालाकोटी ने आयोग को पत्र भेजकर आयुक्त नौटियाल पर सीएम कार्यालय के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रसित होने का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन


सूचना आयुक्त नौटियाल ने कहा कि पीआईओ ने न तो खुद सूचना दी और न ही किसी की मदद से सूचना उपलब्ध कराई। आयुक्त ने आरोप पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह आयुक्त और आयोग की छवि को नुकसान पहुंचाने के समान है। आयुक्त ने डालाकोटी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सुनवाई की अगली तारीख पर स्वयं कोर्ट में हाजिर होकर स्पष्टीकरण देने को कहा है। साथ ही दस हजार रुपये तक का जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई नियमावली में आयोग की हदबंदी
शासन ने आरटीआई की नई नियमावली संशोधन तो किया है, पर फिर भी कसर बाकी रह गई। इस संशोधित नियमावली में स्पष्ट किया गया है कि आयोग को द्वितीय अपील का निस्तारण 90 से 120 दिन के अंदर करना होगा। आयोग इस प्रावधान को आयोग के अधिकार क्षेत्र का अतिक्रमण मान रहा है।

खबर पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed