फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   State Information Commission provided justice to environment friend Uttarakhand news in hindi

Dehradun: राज्य सूचना आयोग ने पर्यावरण मित्र को दिलाया न्याय, नगर निगम ने किया 1.25 लाख रुपये का भुगतान

Thu, 25 May 2023 04:06 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 25 May 2023 04:06 PM IST
सार

शारदा देवी वर्ष 2019 में नगर निगम रुड़की से पर्यावरण मित्र के रूप में सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुई थी। लेकिन उन्हें भविष्य निधि व उपार्जित अवकाश का भुगतान नहीं हुआ। निगम से प्राप्त सूचना और भुगतान में भिन्नता मिलने पर आयोग में अपील दायर की। 25 मई 2022 को आयोग ने मामले की सुनवाई कर नगर निगम के अधिकारियों से जवाब तलब किया था।

विज्ञापन
State Information Commission provided justice to environment friend Uttarakhand news in hindi
money new - फोटो : istock

विस्तार

राज्य सूचना आयोग ने नगर निगम रुड़की में कार्यरत पर्यावरण मित्र को न्याय दिलाया है। आयोग के निर्देश पर निगम ने पर्यावरण मित्र को भविष्य निधि व उपार्जित अवकाश का 1.25 लाख रुपये का भुगतान किया है। राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने नगर आयुक्त को सख्त निर्देश दिए कि भविष्य में आयोग के निर्देशों की अनदेखी न की जाए।

विज्ञापन


रुड़की निवासी शारदा देवी वर्ष 2019 में नगर निगम रुड़की से पर्यावरण मित्र के रूप में सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुई थी। लेकिन उन्हें भविष्य निधि व उपार्जित अवकाश का भुगतान नहीं हुआ। शारदा देवी ने सूचना का अधिकार के तहत नगर निगम से जानकारी मांगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...UK Board Result: IAS बनकर देश सेवा करना चाहती है 12वीं की टॉपर, हर अभिभावक के लिए प्रेरणा हैं तनु के माता-पिता

विज्ञापन
विज्ञापन


निगम से प्राप्त सूचना और भुगतान में भिन्नता मिलने पर आयोग में अपील दायर की। 25 मई 2022 को आयोग ने मामले की सुनवाई कर नगर निगम के अधिकारियों से जवाब तलब किया था। सूचना आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम ने शारदा देवी को 1.25 लाख का भुगतान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed