{"_id":"de6937e9be6d8dad71a616239990c13b","slug":"state-government-is-indebted-to-the-bapu","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बापू' की कर्जदार है राज्य सरकार, चुकाने हैं करोंड़ो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बापू' की कर्जदार है राज्य सरकार, चुकाने हैं करोंड़ो
अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sun, 06 Oct 2013 12:36 PM IST
विज्ञापन
राज्य सरकार दो साल से गांधी जी की कर्जदार है। खादी पर दस प्रतिशत छूट का करोड़ों रुपया राज्य सरकार पर बकाया है, जिसे सरकार अब तक नहीं चुका पाई है। इसमें से गांधी आश्रम के हल्द्वानी रीजन का ही करीब एक करोड़ रुपये फंसा है।
विज्ञापन
राज्य में दो अक्तूबर से पहले खादी उत्पादों पर तीस प्रतिशत छूट दी जा रही थी। इसमें से दस प्रतिशत छूट की रकम का भुगतान राज्य सरकार और बीस प्रतिशत छूट की रकम केंद्र सरकार खादी विभाग को करती है।
विज्ञापन
खादी विभाग को छूट की रकम
केंद्र सरकार तो समय पर खादी विभाग को छूट की रकम का भुगतान करते आई है, लेकिन राज्य सरकार ने दो साल से भुगतान नहीं किया है।
गांधी आश्रम के हल्द्वानी रीजन के अधिकारी सुरेश पंत ने बताया कि उनके रीजन का करीब एक करोड़ रुपये बकाया है। अन्य रीजनों का भी सवा दो करोड़ से अधिक रकम बकाया है।
विज्ञापन
करीब एक करोड़ रुपये बनता है
राज्य सरकार से यह रकम समय पर नहीं मिलने से उन्हें बाहरी राज्यों से कच्चा माल मंगाने में दिक्कतें आ रही हैं और तमाम तरह के काम लटक गए हैं। श्री पंत ने बताया कि दो साल का दस प्रतिशत छूट के हिसाब से उनके रीजन का करीब एक करोड़ रुपये बनता है।
श्री पंत ने बताया कि छूट की रकम का भुगतान करने के लिए विभागीय अधिकारी कई बार शासन में मामला उठा चुके हैं। मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी बात लाई गई। खादी, ग्रामोद्योग मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल से भी बात हुई है। उन्होंने शीघ्र भुगतान करवाने का आश्वासन दिया है।