फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   State gets zero marks in Garbage Free City Challenge in survey

Dehradun News: सर्वेक्षण में गार्बेज फ्री सिटी चैलेंज में राज्य को शून्य अंक

Sat, 07 Dec 2024 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
State gets zero marks in Garbage Free City Challenge in survey
I
विज्ञापन

II एसडीसी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल ने कहा कि गार्बेज फ्री सिटी चैलेंज में से राज्य के 88 शहरी निकायों में से 87 को शून्य अंक मिले हैं, जबकि उत्तराखंड में एक लाख से कम आबादी वाले 80 फीसदी शहरी निकाय उत्तर भारत में सबसे निचले पायदान पर हैं। प्रदेश को स्वच्छ बनाने के लिए कचरा प्रबंधन आयोग की अहम जरूरत है। प्रेस क्लब सभागार में शुक्रवार को अनूप नौटियाल उत्तराखंड स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 पर रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि उत्तर भारत के नगर निकायों को चार हिस्सों में बांटा जाए तो राज्य के एक लाख से कम आबादी वाले 80 निकायों में 80 फीसदी सबसे गंदे शहरी निकायों में दर्ज किए गए हैं। सर्वेक्षण की हर श्रेणी में राज्य का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। देहरादून एक मात्र शहर है जो स्वच्छता के मामले में देश के सौ शहरों में नाम दर्ज करा सका। राज्य का सितारगंज 199वें स्थान पर है, यानी कि इस श्रेणी के नगर निकायों में उत्तर भारत में दूसरे नंबर का सबसे गंदा नगर निकाय है।इस दौरान प्रेरणा रतूड़ी, दिनेश सेमवाल, प्यारे लाल, प्रवीन उप्रेती, ऋषभ श्रीवास्तव, अमीषा रामपाल आदि मौजूद रहे। I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed