{"_id":"9cec4deb784632465d81b94c3dfa1e92","slug":"state-employees-meeting-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कर्मचारियों की फिर हुई 'गुगली'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कर्मचारियों की फिर हुई 'गुगली'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 26 Nov 2013 10:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से समझौते के बाद अब मांगों के पूरा होने को लेकर राज्य कर्मचारियों को दिन गिनने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, मोदी की 'सफल' रैली के लिए होने लगी तैयारी
2800 ग्रेड पे को खत्म करने से संबंधित शासनादेश 20 नवंबर को जारी नहीं हुआ। सोमवार को वेतन विसंगति समिति की बैठक भी नहीं हुई। अब राज्य कर्मचारी मंगलवार को मुख्य सचिव से मिलेंगे।
विज्ञापन
21 दिन हड़ताल पर रहे थे राज्य कर्मचारी
ऐसे में राज्य कर्मचारियों का आंदोलन की राह पर निकल जाने से भी इंतजार नहीं किया जा रहा है। ग्रेड पे 2800 की जगह 4200 रुपये ग्रेड पे करने सहित अन्य कई मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी करीब 21 दिन हड़ताल पर रहे थे।
विज्ञापन
बाद में मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में 20 नवंबर तक संबंधित मांग का जीओ जारी हो जाने का आश्वासन मिलने पर राज्य कर्मचारियों ने हड़ताल स्थिगित की थी। 20 नवंबर तक जीओ तो जारी ही नही हुआ।
पढ़ें, पंचायत में आरक्षण ने बिगाड़ा कई दिग्गजों का खेल
हाल यह है कि 25 नंवबर को पहले से प्रस्तावित वेतन विसंगति समिति की बैठक भी टल गई।
2800 ग्रेड पे समाप्त करने की मांग का परीक्षण करने के लिए शासन ने सभी विभागों से पदों का ब्यौरा मांगा था। 25 नवंबर तक दो दर्जन विभागों में से केवल तीन विभागों का ही ब्यौरा शासन को मिला।
आंदोलन के फिर से भड़कने के आसार
ऐसे में राज्य कर्मचारियों के आंदोलन के फिर से भड़कने के आसार भी हैं। हालांकि राज्य कर्मचारी इस समय जल्दबाजी करने के मूड में नहीं हैं। इनकी ओर से शासन को कुछ समय देने की बात भी की जा रही है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह का कहना है कि मंगलवार को मुख्य सचिव सुभाष कुमार से मिलने केबाद ही अगला कोई कदम उठाया जाएगा।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---