फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   state employee strike postponed for 15 days

सरकार के आश्वासन से 15 दिन टाली हड़ताल

Tue, 12 Nov 2013 08:04 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 12 Nov 2013 08:04 PM IST
विज्ञापन
state employee strike postponed for 15 days

सरकार के हड़ताल पर गए फार्मासिस्टों की मांगें मानने के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल 15 दिन के लिए टाल दी है।

विज्ञापन


हड़ताल का डेढ़ माह से हल न निकाले जाने पर सरकार ने प्रमुख सचिव एस रामास्वामी से स्वास्थ्य विभाग का प्रभार हटा दिया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि कर्मचारियों की जायज मांगों को माना जाएगा, लेकिन वह हड़ताल पर अड़े रहे तो कड़ी कार्यवाही होगी।

राज्य में 1511 फार्मासिस्ट और 199 लैब तकनीशियनों लगभग डेढ़ माह से कार्य बहिष्कार और फिर हड़ताल पर चल रहे हैं। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के सोमवार को फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन और आशाओं के हड़ताल पर तुरंत कार्यवाही के निर्देश शासन देने के अगले दिन ही अधिकारी हरकत में आए।
विज्ञापन


15 दिन का समय
मंगलवार को हड़ताली कर्मचारियों और स्वास्थ्य मंत्री के बीच बैठक हुई, जिसका नतीजा यह रहा कि फार्मासिस्टों ने अपनी मांगे पूरी करने के लिए 15 दिन का समय सरकार को दिया है। डीजी हेल्थ डा. जीएस जोशी ने बताया कि फार्मासिस्ट एसोसिएशन का पत्र उन्हें मिल गया है कि कर्मचारियों ने हड़ताल को 15 दिन के लिए स्थगित किया है। लैब तकनीशियनों की तरफ से अभी कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशाओं की मांग मानी
आशाओं की वार्षिक पांच हजार का बोनस दोबारा मिलना शुरू होगा। वर्ष 2011-12 तक आशाओं को बोनस मिला, लेकिन दो वर्ष से बोनस नहीं मिलने से आशाओं ने कुछ दिन पहले आंदोलन छेड़ दिया था। आशाओं का विरोध बोनस घटाकर एक हजार रुपये वार्षिक करने का भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed