{"_id":"686f66aa4d4f80a9d0068241","slug":"state-cabinet-gave-big-relief-to-eligible-disabled-pensioners-under-social-welfare-department-uttarakhand-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: दिव्यांग पेंशनरों को प्रदेश मंत्रिमंडल ने दी बड़ी राहत, कैबिनेट में रखा गया ये प्रस्ताव हुआ पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: दिव्यांग पेंशनरों को प्रदेश मंत्रिमंडल ने दी बड़ी राहत, कैबिनेट में रखा गया ये प्रस्ताव हुआ पास
Thu, 10 Jul 2025 01:22 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:22 PM IST
सार
दिव्यांग पेंशनरों को उनके पुत्र या पौत्र के बालिग होने पर भी पेंशन मिलना जारी रहेगा। कैबिनेट के इस फैसले से प्रदेश के 85866 दिव्यांग पेंशनरों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : सूचना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाज कल्याण विभाग के तहत पात्र दिव्यांग पेंशनरों को प्रदेश मंत्रिमंडल ने बड़ी राहत दी है। अभी तक दिव्यांग पेंशनर अपने पुत्र या पौत्र के बालिग (20 वर्ष) के हो जाने पर पेंशन के लाभ से वंचित हो जाते थे। दिव्यांग संगठनों की ओर से भी विभाग को पेंशन बंद न करने के प्रस्ताव प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन
विभाग ने बुधवार को कैबिनेट के समक्ष यह प्रस्ताव रखा कि दिव्यांग पेंशनरों को उनके पुत्र या पौत्र के बालिग होने पर भी पेंशन मिलना जारी रहेगा। कैबिनेट के इस फैसले से प्रदेश के 85866 दिव्यांग पेंशनरों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: भारी बारिश का अलर्ट; मलबा आने से प्रदेश की 87 सड़कें बंद, आने वाले दिनों का जानें हाल
विज्ञापन
राज्य में सबसे अधिक दिव्यांग हरिद्वार जिले में 13028 है। देहरादून में 11367 और ऊधम सिंह नगर में 12177 है। इसके अलावा अल्मोड़ा 7133, बागेश्वर 3095, चमोली 3523, चंपावत2662, नैनीताल 6330, पौड़ी गढ़वाल 7116, पिथौरागढ़ 3670, रुद्रप्रयाग 2412, टिहरी गढ़वाल 8391 व उत्तरकाशी में 4567 पेंशनर हैं।