फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   State agitator sumati no more

राज्य आंदोलनकारी सुमति का निधन, मुजफ्फरनगर कांड की सूचना पर खींच लिया था एसडीएम का कॉलर

Wed, 09 Aug 2017 08:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 09 Aug 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
State agitator sumati no more
smati patwal (file photo)

102 वर्षीय राज्य आंदोलनकारी सुमति पटवाल का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ थीं। राज्य आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका रही। आंदोलन के दौरान चार दिन वह दून की पुरानी जेल में रहीं, लेकिन आंदोलनकारी होने के बावजूद उन्होंने सरकार की ओर से मिलने वाली पेंशन नहीं ली।

विज्ञापन


राज्य गठन के बाद भी सुमति जन समस्याओं से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय रहीं। हरिद्वार में सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुमति पटवाल मूल रूप से पौड़ी के पटवाल शिवपट्टी, थापली गांव की रहने वाली थीं। दून में माता मंदिर रोड अजबपुर कला में वर्तमान में निवास था।
विज्ञापन


वर्ष 1994 से उनकी उत्तराखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय भागीदारी रही। वह उत्तराखंड महिला मंच से जुड़ी थीं। सुमति के चार बेटे बचन सिंह, दयाल सिंह, नरेंद्र सिंह, अशोक एवं चार बहू एवं नाती-पोते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका करीब 25 लोगों का भरा पूरा परिवार है। आंदोलनकारी सरला रावत, निर्मला बिष्ट के साथ आंदोलनकारियों ने उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि सुमति का निधन राज्य के लिए बड़ी क्षति है। 

साथी आंदोलनकारी 70 वर्षीय भुवनेश्वरी कठैत के अनुसार, सुमति पटवाल में गजब का जज्बा था। वह निडर राज्य आंदोलनकारी थीं। मुजफ्फरनगर कांड की सूचना मिलने पर उन्होंने देहरादून में एसडीएम का कालर पकड़कर उन्हें खींच लिया था। उनका कहना था कि मुजफ्फरनगर में गायब हुईं महिलाओं और अन्य आंदोलनकारियों को सुरक्षित वापस लाया जाए।

इसके अलावा आंदोलनकारी महिलाएं जब 14 दिन जेल रहीं तो सुमति ने उन्हें छुड़ाने के लिए जेल भरो आंदोलन शुरू किया। इसी का नतीजा रहा है कि उन्हें भी जेल जाना पड़ा। सुमति की बहू सावित्री पटवाल बताती हैं कि राज्य आंदोलन के दौरान सभी लोग गांधी पार्क और कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर एकत्रित हुआ करते थे।


राज्य आंदोलन स्वत: स्फूर्त था। इसके लिए कभी किसी को घरों से नहीं बुलाया जाता था। सुमति पटवाल को मुजफ्फरनगर कांड ने अंदर तक झकझोर दिया था। मुजफ्फरनगर में आंदोलनकारियों पर लाठियां और गोलियां बरसाने के साथ ही महिलाओं के साथ जिस तरह से अभद्रता हुई, इससे वह बेहद आहत थीं। इसकी खबर मिलते ही उन्होंने आंदोलनकारी महिलाओं के साथ दून में एडीएम का घेराव कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed