{"_id":"61e3c581cf77144a0921e73d","slug":"startup-uttarakhand-got-the-national-award-willow-tail-startup-company-promoting-rural-tourism","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टार्टअप: उत्तराखंड को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा दे रही विलो टेल स्टार्टअप कंपनी ","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
स्टार्टअप: उत्तराखंड को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा दे रही विलो टेल स्टार्टअप कंपनी
Sun, 16 Jan 2022 12:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:54 PM IST
सार
विलो टेल स्टार्टअप कंपनी के संस्थापक सुमैन करमाकर और सुधा घोष ने बताया कि ग्रामीण पर्यटन की तरफ लोगों को रुझान बढ़ रहा है।
विज्ञापन
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल
- फोटो : twitter@ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में ट्रेवल एंड टूरिज्म सेक्टर में कारोबार कर रहे स्टार्टअप को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। शनिवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय स्टार्टअप अवार्ड प्रदान किए।
विज्ञापन
विलो टेल स्टार्टअप कंपनी के संस्थापक सुमैन करमाकर और सुधा घोष ने बताया कि ग्रामीण पर्यटन की तरफ लोगों को रुझान बढ़ रहा है। भीड़भाड़ से दूर लोग शांत वातावरण में रहने का लुत्फ उठाना चाहते हैं। इसे देखते हुए 2019 में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने का विचार आया और विलो टेल स्टार्टअप कंपनी का पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
उत्तराखंड में हर गांव की एक कहानी है। लेकिन देश दुनिया से आने वाले पर्यटकों को इसकी जानकारी नहीं होती है। ऐसे गांवों की जानकारी उनके माध्यम से पर्यटकों को उपलब्ध कराई जा रही है। जहां पर पर्यटक परिवार के साथ ग्रामीण परिवेश को जान सकते हैं और वहां का अनुभव ले सकते हैं। पर्यटकों को फार्म फिशिंग, पोल्ट्री, हैंडीक्राफ्ट समेत, ट्रेकिंग और एडवेंचर करने के स्थान और ठरहने के लिए बुकिंग सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
प्रदेश में चमोली, अल्मोड़ा समेत अन्य जिलों के 25 से अधिक होम स्टे विलो टेल की वेबसाइट पर पंजीकृत है। कोरोना काल में लगभग 700 पर्यटक उनके माध्यम से उत्तराखंड आए हैं। सुमैन करमाकर ने बताया कि स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर साल राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार दिया जाता है। जिसमें देश भर के 50 सर्वश्रेष्ठ किया जाता है। उत्तराखंड से ट्रेवल एवं टूरिज्म सेक्टर ने उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।