फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Startup Idea Challenge competition: 103 Innovation Ideas selected

स्टार्टअप के लिए 23 व 24 फरवरी को होगा मुकाबला, 103 इनोवेशन आइडिया का हुआ चयन 

Tue, 14 Jan 2020 04:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 Jan 2020 04:00 AM IST
सार

  • ग्रैंड फिनाले के लिए 103 इनोवेशन आइडिया का चयन 
  • स्टार्टअप उद्यमी बनने के लिए 23 व 24 फरवरी को होगा मुकाबला

विज्ञापन
Startup Idea Challenge competition: 103 Innovation Ideas selected
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में स्टार्टअप उद्यमी बनने के लिए 103 इनोवेशन आइडिया का चयन किया गया है। 23 व 24 फरवरी को आयोजित होने वाले स्टार्टअप यात्रा के ग्रैंड फिनाले में चयनित आइडिया से दस सर्वश्रेष्ठ आइडिया को पुरस्कार के लिए चुना जाएगा। जिसमें सरकार की ओर से प्रत्येक स्टार्टअप आइडिया को 50-50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।  

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने स्टार्टअप उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए सितंबर व अक्तूबर 2019 में जिले स्तर पर स्टार्टअप यात्रा के माध्यम से बूट कैंप आयोजित किए थे। आईआईटी रुड़की, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, उत्तराखंड पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी व पीएचडी चेंबर ऑफ कामर्स के माध्यम से आयोजित इन बूट कैंपों में 2400 युवाओं ने भाग लिया। जिसमें 320 छात्रों ने स्टार्टअप के लिए अपना आइडिया प्रस्तुत किया था।
विज्ञापन


इसके बाद राज्य स्तर पर होने वाले ग्रैंड फिनाले के लिए 103 इनोवेशन आइडिया का चयन किया गया। उद्योग विभाग ने ग्रैंड फिनाले की तैयारियां शुरू कर दी है। जिसमें जिले स्तर पर चयनित आइडिया के बीच प्रतिस्पर्धा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र के विशेषज्ञ दस सर्वश्रेष्ठ आइडिया को पुरस्कार के लिए चुनेंगे। उद्योग निदेशक सुधीर चंद्र नौटियाल ने बताया कि दस सर्वश्रेष्ठ आइडिया को स्टार्टअप उद्यमी के रूप में सरकार से मान्यता भी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed