फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Standards will have to be set for winter travel: Harish Rawat

शीतकालीन यात्रा के लिए तय करने होंगे मानक : हरीश रावत

Mon, 01 Dec 2025 07:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
Standards will have to be set for winter travel: Harish Rawat
-पूर्व सीएम ने कहा- पीएम मोदी भी बार-बार शीतकालीन यात्रा व वेडिंग डेस्टिनेशन की बात दोहरा रहे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, शीतकालीन यात्रा संचालन के लिए प्रदेश सरकार को मानक तय करने होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बार-बार शीतकालीन यात्रा व वेडिंग डेस्टिनेशन की बात दोहरा रहे हैं। इसके लिए हम उनके आभारी हैं।

चारधामों की शीतकालीन यात्रा कैसे एक प्रेरक बनें, इस पर हमारी इस यात्रा की सफलता निर्भर करती है। उत्तराखंड में देवस्थल पहले से विद्यमान हैं। हमारे वेद ग्रंथ कहते हैं शीतकाल में इन स्थलों पर देवता विराजमान हैं, उनके विग्रह वहां पर स्थापित हैं, रोजाना पूजा पाठ होती है। हम उसके साथ लोगों की आस्था व राज्य के प्राकृतिक सौंदर्य को किस तरह से जोड़ सकते हैं। इसके लिए प्रदेश सरकार को मानक तय करने होंगे। इसके अलावा शीतकालीन यात्रा से होमस्टे, रिजॉर्ट, होटल के साथ पहाड़ी व्यंजन, वस्त्र, आभूषण, शिल्प को जोड़ने के लिए रूपरेखा बनाने की आवश्यकता है। 2014 में कांग्रेस सरकार के समय हमने चारधाम शीतकालीन यात्रा प्रारंभ करने की बात कही। इसके लिए एक एसओपी तैयार की, जिससे निर्धारित मानकों के अनुसार यात्रा प्रारंभ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed