फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Stage protest continues, memo sent to Prime Minister

धरना जारी, मंच ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

Wed, 03 Mar 2021 12:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Stage protest continues, memo sent to Prime Minister
विकासनगर। तीन सूत्री मांगों को लेकर भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच का तहसील में धरना मंगलवार को छठे दिन भी जारी रहा। मंच ने तहसील प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर आंदोलन को धार देने के लिए अनुशासित समिति का भी गठन किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय संयोजक दौलत कुंवर ने कहा कि मंच हथियारी परियोजना के विस्थापितों की अनुग्रह राशि के बकाये का ब्याज सहित भुगतान, धान और गन्ना किसानों का भुगतान और मटोगी में चारागाह की भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग को लेकर आंदोलित हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में डाकपत्थर से लेकर कुल्हाल तक शक्ति नहर के दोनों तरफ 15 फीट ऊंची रेलिंग लगाने, दाइयों का लंबित शासनादेश जारी करने और हथियारी परियोजना बनने के दौरान ब्लास्टिंग से क्षतिग्रस्त हुए मकानों का शीघ्र मुआवजा दिए जाने की भी मांग की गई है। उन्होंने तहसील प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब तक किसी ने आंदोलनकारियों की सुध नहीं ली। अनुशासित समिति में अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा, सचिव सुरेश कुमार और कोषाध्यक्ष सुरेश सिंह नेगी को बनाया गया। धरना देने वालों में स्वराज चौहान, लक्ष्मी देवी, विमला देवी, दौलत सिंह, विपिन कुमार, धनीराम, विकेश कुमार, श्यामलाल, जनक, सुरेंद्र सिंह, गंभीर सिंह, रोहित तोमर, महेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, लालाराम पाल, श्रीपाल, सुरेंद्र कुमार, नीमा देवी और निर्मला देवी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed